सोनी टीवी पर एक बार फिर ‘द कपिल शर्मा शो’ लौटकर आ रहा है। शो को लेकर दर्शकों और कलाकारों में जबरदस्त उत्साह देखने में आ रहा है। शो से जुड़ी कई सारी बातें भी सामने आ रही हैं। शो के प्रोमो में कपिल की ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती गायब दिखाई दे रही हैं जिसके बाद से उनके शो छोड़ देने की बातें सामने आ रही है। शो पर नजर आने वाले कलाकार भी सोशल मीडिया पर सक्रिय होते जा रहे हैं।
वीडियो में दिख रहे सुदेश-कृष्णा
हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि सुदेश लहरी, जो कि उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं, उन्होंने सेकंड हैंड कार खरीद ली है। वीडियो में दोनों दोस्त सड़क किनारे चलते हुए बात कर रहे हैं कि पैमेंट के अनुसार कार खरीदी जाती है। यह जोड़ी टीवी पर जितनी जबरदस्त लगती है, असल जिंदगी में भी दोनों कॉमेडियन के बीच खूब हंसी-मजाक होता रहता है।