'द कपिल शर्मा' (The Kapil Sharma Show) शो में सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti)को तो आपने कई बार देखा होगा। इस शो में सुमोना भूरी का किरदार निभा रही हैं। शो में दिखाया गया है भूरी कप्पू को पसंद करती है जबकि कप्पू उसका हमेशा मजाक उड़ाता रहता है। शो में सुमोना कप्पू से अपनी शादी के सपने बुनती रहती है लेकिन अब ऐसा लगता है कि सुमोना का यह इंतजार खत्म हो गया। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक पोस्ट में किया।