राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) की शादी के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही सोशल मीडिया पर दोनों की हर छोटी बड़ी हरकत एकदम से वायरल हो जाती है। राहुल और दिशा 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और यह कपल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए खास तैयारी कर रहा है। जोड़े ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी थी। अब जब शादी में कुछ ही दिन बचे हैं तो परिवार ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बीते दिनों भी राहुल ने एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की थी। शादी की तैयारियों का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब एक बार फिर राहुल और दिशा अपनी शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
दरअसल, हाल ही में राहुल और दिशा ने अपने हाथों का इम्प्रेशन भी कास्ट करवाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही राहुल ने दिशा के लिए एक प्यार भरा गाना भी गाया है। बता दें, फैंस दोनों की शादी को लेकर इतना उत्साहित हैं कि उन्होंने इनकी जोड़ी को 'द दिशुल वेडिंग' नाम दे दिया है।