तेलुगू इंडस्ट्री में काम करने वाली टीवी एंकर और एक्ट्रेस विश्वशांति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। अभिनेत्री का शव पुलिस को उनके हैदराबाद वाले घर में मिला। विश्वशांति यहां एल्लारेड्डी गुड़ा इंजीनियर्स कॉलोनी में रहती थीं। अभिनेत्री की मौत की खबर लगते इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
2 of 5
Vishwa Shanthi
- फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्वशांति को गुरूवार की सुबह उनके घर में मृत पाया गया। अभिनेत्री पांचवीं मंजिल पर रहा करती थीं। जब वो अपने घर से बाहर नहीं निकलीं तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
3 of 5
Vishwa Shanthi
- फोटो : Social Media
मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। विश्वशांति को मरा देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए। पुलिस अभी तक एक्ट्रेस की मौत के पीछे के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। फिलहाल पुलिस ने विश्वशांति की संदिग्ध रूप से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
4 of 5
Vishwa Shanthi
- फोटो : Social Media
विश्वशांति मूल रूप से विशाखापट्टनम की रहने वाली थीं। उन्होंने कई तेलुगू सीरियल्स और शोज में काम किया है। ज्यादातर रोल उन्होंने सहायक कलाकार के तौर पर निभाए। विश्वशांति के मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अरुण गोविल और श्याम सुंदर कलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
रामायण के कलाकार का भी निधन
इससे पहले गुरुवार को ही रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले एक्टर श्याम सुंदर के निधन की खबर आई। वो काफी लंबे समय से बीमार थे और कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे।