Ek Bhram Sarvagun Sampanna
- फोटो : twitter
महत्वाकांक्षी शो फ्लॉप, एक साथ 5 कलाकारों की छुट्टी
दो महीने पहले ही शुरू हुए स्टार प्लस के महत्वाकांक्षी शो एक भ्रम- सर्वगुण संपन्न को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया है। शो के टीआरपी रेटिंग चार्ट में जगह न बना पाने के चलते अब इसकी कहानी में आमूल चूल परिवर्तन किया जा रहा है। इसी के तहत शो के 5 बड़े सितारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक स्टार प्लस की क्रिएटिव टीम के फैसले के अनुसार जिन कलाकारों को इस शो से निकाला गया है उनमें अयूब खान, टीना फिलिप, पूर्वा पराग, कविता मित्तल और तन्वी डोगरा शामिल हैं। शो के लीड रोल में श्रेनू पारिख और जैन इमाम पहले की तरह से अपनी जगहों पर बरकरार हैं।