फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' में श्रीसंथ ने मारा थप्पड़ तो कपिल के शो में हॉट मॉडल आएंगी नजर, TV की 5 बड़ी खबरें

Wed, 05 Dec 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kapil sharna kulfi kumar - फोटो : twitter
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
 
विज्ञापन

2 of 6
ajay devgn, kajol - फोटो : Koffee with Karan
करण जौहर ने अजय-काजोल से मांगी माफी
करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 पर अब तक कई जोड़ियां हमें नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक्टर अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ करण जौहर के चैट शो में पहुंचे। 'कॉफी विद करण' की शुरुआत में ही करण जौहर ने काजोल और अजय से माफी मांगी। साथ ही यह भी कहा कि उन्हें इस बात का मलाल है कि अपनी किताब में उन्होंने इस लड़ाई का जिक्र किया। अजय ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कई बार काजोल से कहा है कि वह करण से इस सिलसिले में बात करें और आखिर में काजोल ने अपने जन्मदिन पर करण को न्यौता भेजा।
विज्ञापन

3 of 6
sara ali khan kedarnath - फोटो : instagram
'बिग बॉस' में पहुंचीं सैफ अली खान की बेटी सारा 
फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन के लिए सारा अली खान 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंची थीं। सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी थे। दोनों ने स्टेज पर सलमान के साथ काफी मस्ती की। इस दौरान सारा को सलमान ने कुछ बॉलीवुड स्टार्स के फोटोज दिखाए तो उन्होंने उनकी खूबियां बताईं लेकिन जब इन तस्वीरों में उनके पापा सैफ अली खान की तस्वीर आई तो उन्होंने कहा कि पापा के आगे कोई एक्टर कुछ नहीं।

4 of 6
Sreesanth - फोटो : twitter
गुस्से से तिलमिलाए श्रीसंथ ने रोहित को मारा थप्पड़
'बिग बॉस' सीजन 12 में शुरुआत से ही सभी घरवालों ने श्रीसंथ के गुस्से को कई बार देखा है। आपा खोने पर श्रीसंथ को सलमान खान से फटकार भी लग चुकी है। घर में ऐसा कोई भी सदस्य नहीं बचा है जिससे श्रीसंथ की बहस न हुई हो, लेकिन अब शो में श्रीसंथ ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से उन्हें घर जाना पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' का प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रीसंथ रोहित को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
kapil sharma - फोटो : twitter
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में फिर दिखेगी ये हॉट मॉडल 
भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों बहुत चर्चा में हैं। पहली बात तो यह है कि वह इस महीने की 12 तारीख को अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से शादी रचाने जा रहे हैं और दूसरी कपिल शर्मा एक बार फिर द कपिल शर्मा शो सीजन 2 के सेट पर कॉमेडी करते नजर आएंगे। लेकिन खबर यह भी है कि शो के पहले सीजन में नजर आईं लॉटरी एक बार फिर हॉट अंदाज में शो में दिखेंगी। हम बात कर रहे टीवी कलाकार और हॉट मॉडल रोशेल राव की जो 'द कपिल शर्मा' शो में लॉटरी के किरदार में दिखी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kulfi - फोटो : social media
कुल्फी को मिल रहे हैं फिल्मों के ऑफर 
'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में कुल्फी का किरदार निभाने वाली आकृति शर्मा भले ही 7 साल की हो लेकिन सीरियल में उसकी एक्टिंग को देखकर फिल्म के ऑफर भी आने लगे हैं। आकृति की मां डिम्पल शर्मा बताती है कि एक बड़ी फिल्म का ऑफर आया था, लेकिन आकृति अभी छोटी है तो वह पढ़ाई, सीरियल, फिल्म एक साथ इतना ज्यादा भार नहीं ले सकती है। इसलिए अभी केवल सीरियल में काम करने के साथ ही पढ़ाई पर फोकस करेंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें