फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा कक्कड़-आदित्य नारायण की शादी से बिग बॉस में यौन शोषण के खुलासे तक, ये हैं हफ्ते की पांच खबरें

Wed, 15 Jan 2020 04:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Aditya Narayan, Neha and Madhurima - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।  
विज्ञापन

2 of 6
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram
संजीदा के साथ बिगड़ते रिश्ते पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी 
टीवी की मशहूर जोड़ी संजीदा शेख और आमिर अली के रिश्ते में दरार आ गई है। पिछले दिनों जब ये खबर आई तो हर कोई हैरान रह गया। संजीदा अभी अपने चार महीने के बच्चे के साथ मां के घर रह रही हैं। कपल के बिगड़ते रिश्ते पर आमिर अली ने चुप्पी तोड़ी है। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय ने जब आमिर से उनके और संजीदा के बीच अनबन की खबरों को लेकर मैसेज किया तो आमिर ने जवाब दिया कि 'सब कुछ ठीक हो जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 6
Siddharth and Shehnaz - फोटो : twitter
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ के प्यार में पड़ीं शहनाज
बिग बॉस 13 वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को सलाह दी थी कि उन्हें ज्यादा केयरफुल रहने की जरूरत है क्योंकि शहनाज गिल उनके प्यार में पड़ चुकी हैं। बाहर ये साफ दिख रहा है। सलमान की बात सुन सिद्धार्थ ने भी माना कि हां उन्हें भी ऐसा ही लग रहा है। सोमवार प्रसारित एपिसोड में एक बार फिर से शहनाज सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार करती हुईं दिखीं। शो में शहनाज ने सिद्धार्थ से कहा- 'प्यार करती हूं मैं तुझसे। मेरा हक है तेरे पे। सारी दुनिया के सामने हक रख मुझ पर। मैंने कई बार फ्लिप मारा लेकिन मुझे बता कि मैंने तेरा साथ कहां छोड़ा। मैंने फ्लिप तेरे लिए कभी नहीं मारा। तू मेरा है और तू मेरा ही है। मैं फाड़कर रख दूंगी सबको। मुझे गेम नहीं जीतनी मुझे तुझे जीतना है। मैं चाहती हूं कि गेम तू जीते।'

4 of 6
aditya narayan neha kakkar - फोटो : social media
14 फरवरी को तय हुई आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी!
नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल' सीजन 11 को जज कर रही हैं। शो में नेहा कभी रोती नजर आती हैं तो कभी किसी कंटेस्टेंट की आर्थिक मदद करती दिखती हैं। नेहा के साथ इस शो को विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज कर रहे हैं । पिछले दिनों सेट पर ही नेहा की शादी इस शो के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण से तय हो गई । नेहा और आदित्य का परिवार शो में मेहमान बनकर पहुंचा था। यहीं पर दोनों परिवार मिले और उन्होंने शगुन देकर नेहा और आदित्य की शादी पक्की की। आदित्य के पिता सिंगर उदित नारायण शो में अलका याग्निक के साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि वो ये शो इसलिए देखते हैं क्योंकि वो नेहा को अपनी बहू बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Aarti Singh, Vishal Aditya Singh, Madhurima Tuli - फोटो : amar ujala
Bigg Boss 13: इन तीन कंटेस्टेंट के साथ हुआ था यौन शोषण
बिग बॉस 13 में वीकेंड के वार में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल फिल्म 'छपाक' का प्रमोशन करने पहुंची थीं । यहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स के समाने अपनी कहानी सुनाई। साथ ही सभी से कहा कि आप लोग भी अपनी मुंह दिखाई करें । मुंह दिखाई यानी अगर उनकी जिंदगी में भी कुछ बुरा हुआ है तो उसे सबके साथ शेयर करें। मुंह दिखाई के दौरान कुछ कंटेस्टेंट की चौंका देने वाली कहानियां सामने आईं। ये तीन कंटेस्टेंट्स आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली हैं। इन तीनों ने शो में बताया की कैसे ये तीनों यौन शोषण का शिकार हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rupanjana Mitra, Arindam Sil - फोटो : amar ujala
बांग्ला अभिनेत्री रूपंजना मित्रा ने लगाया #Metoo का आरोप
हॉलीवुड सिनेमा से शुरू हुए #Metoo अभियान की आंच बॉलीवुड के बाद और अब क्षेत्रीय सिनेमा तक पहुंच गई है। बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रूपंजना मित्रा ने #Metoo अभियान के जरिए बंगाली फिल्म के निर्देशक अरिंदम सील पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। रूपंजना मित्रा बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं। उन्होंने कई बंगाली फिल्मों और सीरियल्स में अपने अभिनय से लाखों दिलों के जीता है। 

एक साल बाद कपिल के शो में होने जा रही नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री, अब क्या करेंगी अर्चना?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें