फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिरा के फर्जी सर्टिफिकेट से सनी के 'इंडियन आइडल' जीतने तक, टीवी जगत की हफ्तेभर की पांच बड़ी खबरें

Tue, 25 Feb 2020 03:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rupesh Bane, Mahira Sharma and Sunny - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। 
विज्ञापन

2 of 6
Mahira Sharma - फोटो : Social Media
माहिरा शर्मा का दादासाहब फालके अवॉर्ड का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के आरोप पर जवाब 
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा ने शो से काफी लोकप्रियता हासिल की। शो से बाहर आने के बाद माहिरा एक बड़े मामले में फंस गई हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक फोटो शेयर कर लिखा था कि उन्हें दादासाहब फालके अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड उन्हें बिग बॉस की सबसे फैशनेबल कंटेस्टेंट होने पर दिया गया। अब इस सर्टिफिकेट को फर्जी बताया जा रहा है। उनके दावे को दादासाहब फालके की टीम ने झूठा बताया। इसके बाद से माहिरा शर्मा लगातार खबरों में हैं। अब उनकी तरफ से इस पर प्रतिक्रिया आई है। माहिरा शर्मा ने कहा, 'दादासाहब फालके की टीम ने रविवार को एक स्टेटमेंट जारी किया था। मैं माहिरा शर्मा आपको बताना चाहती हूं कि मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप बेबुनियाद और असत्य हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
rupesh bane - फोटो : amar ujala
Dance Plus 5 के रूपेश बने विजेता
छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो डांस प्लस के सीजन पांच को विजेता मिल गया है। डांस प्लस 5 के विजेता मुंबई के रहने वाले रूपेश बने हैं। वह धर्मेश येलांडे की टीम में थे। फिनाले की रेस में जनम डांस ग्रुप, संचिता-सुब्रत और दीपिका-रूपेश थे। जनम डांस ग्रुप फिनाले में फर्स्ट रनरअप रहा। विजेता की घोषण शो के जज और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने की। डांस प्लस 5 का खिताब जीतने पर रूपेश बने को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये का इनाम भी मिला है। 

4 of 6
indian idol 11 winner - फोटो : Social Media
बूट पॉलिश करने वाले सनी हिंदुस्तानी ने जीता Indian Idol 11 
काफी धूमधाम और उत्साह के साथ समाप्त हुए ग्रैंड फिनाले में, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल को अपने 11वें सीजन का विजेता सनी हिंदुस्तानी के रूप में मिला। यह फिनाले शानदार प्रदर्शन से किसी भी तरह कम नहीं था, जहां जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया, विशाल ददलानी और मेजबान हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड चार्टबस्टर्स पर मन मोह लेने वाली प्रस्तुतियों से मंच पर आग लगा दी थी। फिनाले में आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, गजराज राव, अनूप सोनी, टोनी और सोनू कक्कड़ और सीजन 10 के विजेता सलमान अली जैसी हस्तियां नजर आई थीं।
विज्ञापन

5 of 6
Sanjivani - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
'संजीवनी 3' आने की खबरें झूठी
टीवी के लोकप्रिय शो संजीवनी के दूसरे सीजन के बंद होने की खबर क्या आई, लोग अलग-अलग भविष्यवाणी करने में जुट गए। अफवाहें हैं कि संजीवनी का दूसरा सीजन किसी नए मोड़ पर आकर खत्म होगा, जहां से इसकी कहानी तीसरे सीजन के साथ फिर से वापस लौटेगी। यह सरासर गलत है। शो के निर्माताओं का ऐसा कोई इरादा नहीं है। टीवी के बड़े निर्माताओं में से एक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने अपने बयान में यह साफ कर दिया है कि संजीवनी का कोई नया सीजन शुरू नहीं होने वाला है। उन्होंने बताया, 'संजीवनी एक चिकित्सा आधारित शो था, और हम एक और इसी जॉनर का शो लाने की तैयारी में हैं। उसकी कहानी पर अभी हम काम कर रहे हैं। प्लेटफॉर्म का भी हमने अभी कोई फैसला नहीं किया है। इसे हम जैसा चाहते हैं, वैसा लिख लेंगे, तभी सारी चीजों का खुलासा करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Paras Chhabra,Jasleen Matharu, anup jalota - फोटो : amar ujala
अनूप जलोटा ने पारस को बताया लड़कियां बदलने वाला
रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' काफी चर्चा मेें हैं। इस शो में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स पारस छाबड़ा और शहनाज गिल अपना स्वयंवर करवा रहे हैं। 'मुझसे शादी करोगे' में पारस छाबड़ा से भजन सम्राट अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू भी शादी करने के लिए आई हैं। वहीं पारस छाबड़ा के शो में जसलीन का अनूप जलोटा को पसंद नहीं आया है और वह पारस को जसलीन के लिए सही लड़का भी नहीं मानते हैं। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार अनूप जलोटा ने कहा है कि, 'मैंने सुना है कि पारस लड़कियां बदलते रहते हैं, इसलिए उनके ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए पता चलता है कि वह लॉयल नहीं है। साथ ही जसलीन का टीचर होने के नातेे भी मेरा फर्ज बनता है कि मैं अपने स्टूडेंट्स की सुरक्षा करूं।' 

भाई की हल्दी सेरेमनी में मस्ती करती दिखीं श्वेता तिवारी, बेटी पलक ने भी खूब दिया साथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें