फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में कपिल को हुआ फायदा तो 6 साल बाद टूटी एक्ट्रेस की सगाई, ये हैं हफ्तेभर की टीवी की 5 खबरें

Wed, 22 May 2019 04:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kapil, Karan and Mansi - फोटो : twitter
'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
The Kapil Sharma show - फोटो : twitter
TRP में कपिल शर्मा को हुआ फायदा
टीआरपी की लिस्ट में इस बार भी काफी उतार चढ़ाव देखा गया। इस बार कपिल शर्मा को थोड़ी राहत मिली है। 'कुमकुम भाग्य' नंबर एक पर, दूसरे पर कुंडली भाग्य और तीसरे पर 'कसौटी जिंदगी के 2' है। वहीं कपिल का शो इस बार छठे नंबर पर है। 
विज्ञापन

3 of 6
Chhavi Mittal - फोटो : instagram
बेटे के जन्म के 3 दिन बाद टीवी एक्ट्रेस को सुनाई देने में दिक्कत
मशहूर टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) 10 महीने बाद दूसरी बार मां बनी। छवि ने बेटे के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। बेटे के जन्म के तीन दिन बाद भी छवि अस्पताल में भर्ती हैं। इस वजह का खुलासा टीवी एक्ट्रेस ने हाल ही में पोस्ट करके किया। छवि ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद उन्हें एक कान से सुनाई देना बंद हो गया है। छवि ने लंबा पोस्ट लिखा और अपने दर्द को फैंस के साथ साझा किया। 
 

4 of 6
karan oberoi - फोटो : file photo
करण ओबेरॉय की जमानत याचिका खारिज
महिला से रेप मामले में गिरफ्तार टीवी एक्टर करण ओबेरॉय की जमानत याचिका खारिज हो गई है। अभिनेता की ओर से उनके वकील दिनेश तिवारी द्वारा दर्ज जमानत याचिका पर मुंबई के दिंडोशी में सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई थी। इस दौरान पीड़ित महिला के वकील के इस तर्क को अदालत ने स्वीकार किया कि आरोपी जमानत मिलने पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने और पीड़िता को धमकाने की कोशिश कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
kapil sharma - फोटो : file photo
कॉमेडियन कपिल शर्मा हुए सम्मानित 
जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के नाम नया खिताब जुड़ गया है। यह खिताब कपिल को विदेश में मिला है। इस बात की जानकारी खुद कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी ने सोशल मीडिया पर दी। कपिल को 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' लंदन ने सम्मानित किया। इस अवॉर्ड के बाद कपिल भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल - फोटो : file photo
6 साल बाद मानसी श्रीवास्तव की टूटी सगाई
टीवी शो 'इश्कबाज' से मशहूर हुई मानसी श्रीवास्तव और टीवी एक्टर मोहित अबरोल की सगाई टूटने की खबर है। दोनों ने ढाई साल पहले सगाई की थी। इतना ही नहीं दोनों पिछले 6 साल से रिलेशन में थे। मानसी ने कभी इस रिश्ते को छुपाया भी नहीं और दोनों एक साथ तमाम कार्यक्रमों में भी किसी जोड़े की तरह ही दिखते रहे। लेकिन, अब हालात पहले जैसे नहीं रहे। पोस्ट में मानसी से लिखा- 'हमारे पास एक-दूसरे के लिए कोई फीलिंग नहीं हैं। मोहित और मैंने एक दूसरे के बारे में कुछ भी गलत नहीं बोला है और न ही कभी करना चाहेंगे। मुझे सार्वजनिक रूप से अपने निजी जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें