फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस की कार पर हुआ हमला तो TRP में नीचे खिसका कपिल का शो, ये हैं TV की हफ्ते की 5 बड़ी खबरें

Wed, 27 Mar 2019 05:08 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Chahat Kapil Dayaben - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
chahat khanna - फोटो : file photo
चाहत खन्ना की कार पर शराबियों ने किया हमला
होली की शाम टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना के लिए कुछ ज्यादा अच्छी नहीं गुजरी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चाहत की कार पर 14 शराबियों ने हमला कर दिया। चाहत के साथ ये घटना मलाड के पास करीब शाम 7 बजे के करीब हुई। शराबियों ने चाहत के कार ड्राइवर को मारा और उनकी स्क्रीन शील्ड को भी तोड़ दिया। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने शराबियों को सबक सिखाने के लिए एक की चप्पल से पिटाई भी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 6
kapil sharma show - फोटो : instagram
TRP में और नीचे खिसका कपिल का शो  
सीरियल की दुनिया में दर्शकों को क्या पसंद आ रहा है इसका खुलासा करने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस वक्त कई सीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट का तड़का लगा है जिसका सीधा असर शो की टीआरपी पर देखने को मिला है। इस बार की टीआरपी में सबसे बड़ा फायदा दो शोज को मिला है तो सबसे भारी नुकसान कपिल शर्मा को हुआ है। 'खतरों के खिलाड़ी' शो का ग्रैंड फिलाने इस बार भी नंबर एक की पोजीशन पर रहा। दूसरे नंबर पर 'नागिन 3' रहा। जबकि कपिल का शो सातवें नंबर पर रहा।

4 of 6
Saleem Zaidi - फोटो : instagram
'भाबीजी घर पर हैं' का टिल्लू करने जा रहा शादी
'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) में टिल्लू का किरदार निभाने वाले एक्टर सलीम जैदी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक सलीम जैदी 8 अप्रैल को दिल्ली में शादी करेंगे। खास बात यह है कि यह शादी पूरी तरह से अरेंज हैं यहां तक कि सलीम अपनी होने वाली पत्नी से अभी तक मिले भी नहीं हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Surekha Sikri - फोटो : twitter
73 की उम्र में सुरेखा सीकरी ने जीता पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड
फिल्म और टेलीविजन में अपनी खास पहचान बना चुकीं सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri) ने 73 साल की उम्र में अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता है। सुरेखा सीकरी को यह अवॉर्ड 'बधाई हो' (Badhaai Ho) फिल्म के लिए मिला है। इस फिल्म में सुरेखा ने दादी का किरदार निभाया। इस फिल्म में न केवल सुरेखा के डायलॉग जबरदस्त थे बल्कि उनकी एक्टिंग का भी कोई तोड़ नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Disha Vakani - फोटो : file photo
दयाबेन को मिला 30 दिन का अल्टीमेटम
सब टीवी के मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन उर्फ दिशा वकानी लंबे समय से शो से दूर हैं। दिशा सितंबर 2017 से सीरियल में नहीं दिख रही हैं। उन्होंने नवंबर 2017 में एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से वह मैटरनिटी लीव पर हैं। दिशा के शो से दूर होने के बाद अटकलें लगने लगी थीं कि वह अब शो में दोबारा नहीं दिखाई देंगी। शो के निर्माता ने अब दिशा को 30 दिन का अल्टीमेटम दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें