Khatron Ke Khiladi
- फोटो : twitter
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 के विनर बने पुनीत पाठक
स्टंट पर आधारित शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' का ग्रैंड फिनाले रविवार को संपन्न हुआ। फिनाले में कुल 6 कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी, पुनीत पाठक, भारती सिंह, अली गोनी, रिद्धिमा पंडित और आदित्य नारायण पहुंचने में कामयाब रहे। सभी कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस दौरान शो में अक्षय कुमार बतौर गेस्ट भी पहुंचे। ग्रैंड फिनाले में पुनीत पाठक ने आदित्य नारायण को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही उन्हें एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी ईनाम में मिली।