फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका ने जीती 'बिग बॉस' की ट्रॉफी तो फिर लौटे कपिल, ये हैं TV की हफ्तेभर की 5 बड़ी खबरें

Wed, 02 Jan 2019 07:46 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dipika kakar kapil sharma - फोटो : twitter
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।  
विज्ञापन

2 of 6
dipika kakar - फोटो : twitter
दीपिका कक्कड़ ने जीती 'बिग बॉस 12' की ट्रॉफी
'बिग बॉस 12' की विजेता दीपिका कक्कड़ रहीं। 15 हफ्ते तक बिग बॉस के घर में सेलिब्रिटी प्रतिभागी के तौर पर आईं दीपिका और रनर-अप रहे श्रीसंत बहन-भाई बन गए थे। दीपिका जहां विजेता रहीं तो वहीं श्रीसंथ दूसरे नंबर पर रहे। जबकि दीपक ठाकुर 20 लाख रुपए लेकर फिनाले की रेस से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
Shilpa Shinde Dipika Kakar - फोटो : twitter
दीपिका के शो जीतते ही शिल्पा शिंदे ने निकाली भड़ास
दीपिका कक्कड़ के शो जीतते ही 'बिग बॉस सीजन 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली। दीपिका के जीतते ही शिल्पा शिंदे ने एक के बाद एक ट्वीट किए और दीपिका कक्कड़ को खरी खोटी सुनाई। शिल्पा शिंदे ने ट्वीट किया - 'आजकल सभी प्रोडेक्ट बनावटी आते हैं। यहां तक कि मक्खी मारने के भी। सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है। मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही आखिर में मक्खी जीत गई। इसलिए ट्रॉफी भी ब्रेक हो गई।' 

4 of 6
Dipika Kakar - फोटो : Instagram
3 महीने बाद घर पहुंचते ही फूट फूटकर रोईं दीपिका 
दीपिका कक्कड़ 'बिग बॉस सीजन 12' जीतने के बाद घर पहुंच चुकी हैं। घरवालों से दूर 3 महीने अंजान लोगों के साथ रहकर जब दीपिका ससुराल पहुंचीं तो उनका घर पर जोरदार स्वागत किया गया। दीपिका के पति शोएब ने न केवल फूलों से उनका स्वागत किया बल्कि केक कटवाकर अपनी बीवी और 'बिग बॉस' विनर का खास अंदाज में वेलकम किया। 
विज्ञापन

5 of 6
The Kapil Sharma Show - फोटो : twitter
फिर लौटे कपिल शर्मा 
बीते दिनों कपिल शर्मा की शादी की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं वहीं अब उनका शो ऑनएयर हो गया है। पहले एपिसोड में कपिल शर्मा हौसले के साथ नजर आए। एक साल बाद पर्दे पर दिखने के बाद भी कपिल शर्मा के अंदाज और शो में कुछ खास बदलाव नहीं आया। वह अपने पुराने अंदाज में ही दर्शकों को हंसाते नजर आए। शो में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए है। बस कुछ पुराने चेहरों की जगह नए चेहरे देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sreesanth - फोटो : twitter
हार के बाद श्रीसंथ ने निकाला गुस्सा
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। बिग बॉस के घर में अभी तक श्रीसंथ और दीपिका ने भाई-बहन का रिश्ता निभाया। फिनाले में आकर दीपिका, श्रीसंथ पर भारी पड़ीं और दर्शकों ने उन्हें सबसे ज्यादा वोट दिए। बिग बॉस के घर के बाहर निकलने के बाद सभी कंटेस्टेंट के बयान आने लगे हैं। ऐसे में श्रीसंथ ने दीपिका के बारे में जो कुछ कहा है वो काफी हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें