फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13 के धमाकेदार आगाज से TRP में कपिल शर्मा के उछाल तक, टीवी की हफ्तेभर की पांच खबरें

Wed, 02 Oct 2019 11:18 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kapil, Salman and Amitabh - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
शुरू हो गया बिग बॉस 13
'बिग बॉस 13' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो में 13 हस्तियों ने शिरकत की। इन सितारों में रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, सिद्धार्थ डे,  माहिरा शर्मा, असीम रियाज , आरती सिंह, पारस छाबड़ा ,देवोलीना भट्टाचार्य ,कोएना मित्रा और शेफाली बग्गा के नाम शामिल है।
विज्ञापन

3 of 6
Disha Vakani - फोटो : file photo
तारक मेहता सीरियल के फैंस के लिए खुशखबरी
टेलीविजन पर दर्शकों का फेवरेट कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। कई किरदारों के बदलाव के चलते शो में काफी उठापटक देखने को मिल रही है। वहीं दर्शक लंबे समय से दयाबेन को मिस कर रहे हैं। लेकिन अब इंतजार कर रहे इन फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक दयाबेन यानि दिशा वकानी शो में कमबैक कर रही हैं।

4 of 6
केबीसी 11 - फोटो : सोशल मीडिया
केबीसी 11: मुंबई के चोर बाजार से आए कंटेस्टेंट से नाराज हुए अमिताभ 
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 में इस हफ्ते के पहले दिन महाराष्ट्र के डोंबीवली से आए मुस्तफा परदावाला हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहे। मुस्तफा एक बिजनेसमैन हैं। मुस्तफा ने पहले ही सवाल पर लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर मुस्तफा ने बताया कि वो फिल्में नहीं देखते हैं इसलिए पता नहीं है। जिस पर अमिताभ बच्चन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 'ये सही बात नहीं है। इससे ही हमारी रोजी रोटी चलती है।' उन्होंने मुस्तफा को फिल्में देखने की सलाह दी।
विज्ञापन

5 of 6
Amitabh, Naira and Kapil - फोटो : file photo
टीवी की दुनिया में किस सीरियल ने बाजी मारी और कौन सा सीरियल पीछे रह गया इसके लेखे जोखे की जानकारी देने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट को बार्क इंडिया ने जारी किया है। इस रिपोर्ट को देखकर कपिल शर्मा के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। वहीं बीते कई हफ्तों से नंबर एक पर बरकरार सीरियल इस हफ्ते एक पायदान नीचे पहुंच गया है। देखिए एक से पांच तक सीरियल्स की लिस्ट। 

टीआरपी लिस्ट
1. कुंडली भाग्य
2. ये रिश्ता क्या कहलाता है
3. कौन बनेगा करोड़पति
4. द कपिल शर्मा शो
5. कुमकुम भाग्य
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tina Datta - फोटो : instagram
ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गईं थीं टीना दत्ता
छोटे पर्दे के मशहूर सीरियल 'उतरन' और 'डायन' से लाखों दिलों की जीतने वाली अदाकार टीना दत्ता इस साल की शुरुआत में ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते खराब होने की वजह से चर्चा में थीं। अब वह नए जीवन साथी की तलाश में हैं। टीना दत्ता इन दिनों नए पार्टनर की तलाश कर रही हैं लेकिन वह मनोरंजन की दुनिया में से किसी को भी अपना पार्टनर नहीं बनाना चाहती हैं। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अब टीना दत्ता ने कहा है- मैंने अब पूरी तरह से अपनी जिंदगी पर ध्यान देने और घर बसाने का फैसला किया हैं, लेकिन मैं ऐसे इंसान के साथ नहीं जाना चाहूंगी जो मनोरजंन जगत से संबंध रखता हो। जो भी हुआ अच्छा हुआ क्योंकि जो इंसान आप पर हाथ उठा देता है वह मर्द नहीं है। अपने इस रिश्ते के बाद मुझे लोगों पर विश्वास करने से डर लगने लगा था मैं काफी डिप्रेस हो गई थी।'

यह भी पढ़ें:- ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गईं थीं टीना दत्ता, नया पार्टनर चाहती हैं लेकिन वो ऐसा...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें