फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल बाद टीवी पर 'श्रीकृष्णा की वापसी, अरुण गोविल का छलका दर्द, हफ्तेभर की पांच खबरें

Tue, 28 Apr 2020 05:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shri Krishna and Ramayan - फोटो : file photo
'टेलीविजन वीकली' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
arun govil - फोटो : social media
ट्विटर पर छलका रामायण में राम बने अरुण गोविल का दर्द
ट्विटर पर सोशल मीडिया यूजर्स रामानंद सागर की रामायण के लिए अवॉर्ड की मांग करते नजर आए। ऐसे में ट्विटर पर #AwardForRamayan भी ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में अरुण गोविल ने ट्विटर पर कुछ सवालों के जवाब दिए थे। ऐसे ही सवालों में एक सवाल था, 'आपका योगदान अभिनय जगत में कमाल है, खासकर रामायण में, लेकिन आपको रामायण के लिए भी किसी पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया...?'। इस सवाल के जवाब में अरुण गोविल ने कहा था, 'चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है। मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया।'
विज्ञापन

3 of 6
Smriti Khanna - फोटो : Social Media
डिलीवरी के सात दिन बाद ही स्मृति खन्ना का ट्रांसफॉर्मेशन
'बालिका वधू' और 'मेरी आशिकी तुम से ही' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने 15 अप्रैल को एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद स्मृति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अपने पति के साथ बच्चे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही थीं। डिलीवरी के सात दिन बाद ही स्मृति का ट्रांसफॉर्मेशन हो गया, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए।

4 of 6
dipika kakar - फोटो : social media
शोएब के साथ रोजा रख रहीं दीपिका कक्कड़
रमजान का पवित्र महीना 23 अप्रैल से शुरू गया है। ऐसे में टीवी और बॉलीवुड से जुड़े सितारों ने अपने फैंस को विश किया। साथ ही लॉकडाउन में उनसे घर से ना निकलने की अपील की। 'बिग बॉस 12' की विजेता दीपिका कक्कड़ ने भी रमजान की मुबारकबाद दी। 'ससुराल सिमर का' फेम अभिनेत्री दीपिका भी रोजा रख रही हैं। उनके पति शोएब इब्राहिम के साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं जो कि सहरी के दौरान की हैं। दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर कर बताया कि सहरी का समय हो गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Shri Krishna - फोटो : file photo
श्रीकृष्णा की टीवी पर वापसी
लॉकडाउन के दौरान प्रशंसकों के लिए एक और खुशखबरी है। 'रामायण' और 'महाभारत' के दोबारा प्रसारण के बाद अब जल्द ही 'श्रीकृष्णा' (Shri Krishna) टीवी पर वापसी कर रहा है। इस बात की जानकारी खुद दूरदर्शन चैनल ने ट्वीट करके दी। इस सीरियल के दोबारा शुरू किए जाने की मांग दर्शक लंबे वक्त से कर रहे थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। दूरदर्शन ने इस शो को दोबारा दिखाए जाने का फैसला किया है। दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया- 'खुशखबरी हमारे दर्शकों के लिए। जल्द आ रहा है श्रीकृष्णा डीडी नेशनल पर।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ramayan, Shaktimaan and Mahabharat - फोटो : file photo
'रामायण' को मिली रिकॉर्डतोड़ TRP से 'शक्तिमान' को भारी नुकसान
15वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार भी टीआरपी में दूरदर्शन का बोलबाला है। न केवल पौराणिक शो नंबर एक की पोजीशन पर है बल्कि ये चैनल भी नंबर एक के पायदान पर काबिज है। खास बात है कि इस बार की रिपोर्ट में टीआरपी के मामले में मुकेश खन्ना को भारी नुकसान हुआ है। आगे की स्लाइ़ड में देखिए इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स...

टीआरपी: इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स
1. रामायण
2. महाभारत
3. बाबा ऐसा वर ढूंढो
4. महिमा शनिदेव की
5. बंदिनी 

टीवी पर साड़ी में नजर आने वाली ये आदर्श बहुएं असल जिंदगी में हैं बेहद बोल्ड, खुद देख लीजिए तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें