फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी के इन कलाकारों ने दिखाया ऐसा दमदार अभिनय, शो छोड़ा तो मेकर्स भी नहीं खोज पाए रिप्लेसमेंट

Wed, 10 Feb 2021 10:31 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिशा वकानी, हिना खान, मोहनीश बहल - फोटो : फाइल
भारतीय टेलीविजन सीरियल सालों साल चलते रहते हैं। ऐसे में कई बार सीरियल के कलाकार अपने किरदार से ऊबकर या फिर कई बार मेकर्स से अनबन की वजह से वह शो से किनारा कर लेते हैं। कलाकारों के शो छोड़ने के बाद अन्य को उनकी जगह रिप्लेस कर दिया जाता है। हालांकि कुछ सितारे ऐसे हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर इस कदर कब्जा किया कि मेकर्स भी उनका कोई विकल्प खोज नहीं पाए। तो चलिए बताते हैं ऐसे ही किरदारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
दिशा वकानी - फोटो : तारक मेहता का उल्टा चश्मा
दयाबेन के नाम से मशहूर दिशा वकानी ने तीन साल पहले सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मैटरनिटी लीव लिया था लेकिन उसके बाद वह फिर नहीं लौटीं। दयाबेन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। शो में उनके लौटने की कई बार खबरें आती रहती हैं। तारक मेहता में दिशा वकानी को रिप्लेस नहीं किया गया क्योंकि दर्शकों के लिए भी किसी अन्य को स्वीकार करना आसान नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा ने निर्माताओं के साथ बातचीत कर कुछ शर्तों पर लौटने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

3 of 6
हिना खान - फोटो : instagram/realhinakhan
ये रिश्ता क्या कहलाता है शो छोटे पर्दे पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है। हिना खान ने अक्षरा के रूप में इस डेली सोप से अपने करियर की शुरुआत की थी। आठ साल तक शो करने के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया। हिना का कहना था कि वह अपनी बहू की छवि तोड़ना चाहती थीं। हिना के जाने के बाद निर्माताओं ने शो को अगली पीढ़ी पर केंद्रित कर दिया।

4 of 6
विवियन डीसेना - फोटो : फाइल
सीरियल शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में विवियन डीसेना ने हरमन सिंह की भूमिका निभाई थी जो एक ट्रांसजेंडर से प्यार कर बैठता है। विवियन को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन उन्होंने शो छोड़ दिया क्योंकि वह टीवी पर एक पिता का किरदार नहीं निभाना चाहते थे। मेकर्स ने शो में कई सालों का लीप दिखाया और अन्य कलाकार के इर्द गिर्द कहानी घूमने लगी।
विज्ञापन

5 of 6
मेघना मलिक - फोटो : फाइल
सीरियल लाडो 2 में मेघना मलिक ने एक दंबग अम्माजी की भूमिका निभाई, जो एक गांव पर राज करती हैं। उन्होंने टीम पर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार का हवाला देते हुए शो छोड़ दिया। मेघना ने यह भी उल्लेख किया कि टीम अम्मा जी के चरित्र के साथ न्याय नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहनीश बहल - फोटो : संजीवनी
संजीवनी के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दूसरे सीजन में मोहनीश बहल ने डॉ शशांक गुप्ता की भूमिका को दोहराया। हालांकि रचनात्मक मतभेदों के चलते उन्होंने शो छोड़ दिया। मोहनीश बहल ने कहा था कि 'जब यह शो अगस्त 2019 में शुरू हुआ था, तो मेरा ट्रैक ठीक चल रहा था, लेकिन बाद में चीजें बदल गईं। मैंने निर्माताओं के साथ इस पर चर्चा की और हमने नया एंगल खोजने की कोशिश की, लेकिन वैसा नहीं हो पाया।' बाद में शो में उनके किरदार की मृत्यु हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें