फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के बाद टेलीविजन स्टार्स ने भी किया लॉकडाउन का समर्थन, बिग बॉस के विनर ने किया ये पोस्ट

Wed, 25 Mar 2020 06:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और कविता कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नाम संदेश देते हुए एक बड़ा ऐलान किया। जिसके तहत देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। केन्द्र सरकार के इस फैसले का समर्थन हर कोई कर रहा है। बॉलीवुड कलाकारों ने पीएम मोदी का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है कि वो अपने घरों से बाहर ना निकलें। तो वहीं अब टेलीविजन के कलाकारों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। सोशल मीडिया के जरिए इन कलाकारों ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन

2 of 6
Siddharth Shukla - फोटो : twitter
सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस सीजन 13 इस बार सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा। वहीं इसके विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने लॉकडाउन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिद्धार्थ अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। सिद्धार्थ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुरक्षित रहें, घर पर रहें अपने लिए और अपने परिवार के लिए।'
 
विज्ञापन

3 of 6
hina khan - फोटो : अमर उजाला
हिना खान
घर में क्वारंटीन में समय बिता रहीं अभिनेत्री हिना खान भी लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है। साथ ही हिना ने लोगों को परेशान ना होने की सलाह दी है। हिना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हर जरूरी सामान लॉकडाउन के समय भी मिलता रहेगा भारत सरकार ने ये वादा किया है। सिर्फ विश्वास वो जरिया है जिसके द्वारा इस महामारी से हम निपट सकते हैं। आप लोग किसी भी जगह भीड़ में इकट्ठा ना हों।'
 

4 of 6
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : amar ujala, mumbai
देवोलीना भट्टाचारजी
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचारजी ने भी पीएम मोदी के इस फैसले समर्थन किया है। देवोलीना ने लोगों से अपील की है कि वो इस फैसले का सम्मान करें। देवोलीना ने अपने ट्वीट में लिखा, '14 अप्रैल से पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है। आप सभी से निवेदन है कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी की बात का पालन करें।'
 
विज्ञापन

5 of 6
Kavita Kaushik - फोटो : social media
कविता कौशिक
एफआईआर फेम अभिनेत्री कविता कौशिक ने भी इस फैसले पर अपनी राय रखी है। कविता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हम इस लॉकडाउन के समय में क्या कर सकते हैं: हमारे घर में काम करने वालों को छुट्टी दे दी जाए, उन्हें आटा, दाल, दावल मुहैया करवाई जाए। गर में राशन का जाम कर ना रखें बल्कि डाइट करें। धार्मिक किताबें पढ़ें जिन पर आपको भरोसा है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Akanksha Puri - फोटो : amar ujala mumbai
आकांक्षा पुरी
वहीं बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी भी सरकार के इस फैसले के समर्थन में आईं। आकांक्षा ने अपने ट्वीट में लिखा है, '14 अप्रैल तक लॉकडाउन। जान है तो जहान हैं जैसा कि प्रधामनमंत्री जी ने बोला है। सभी सुरक्षित रहें! घर पर ही रहें। परेशान ना हों। हमें एकजुट होकर कोरोना से लड़ना है।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें