फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सरदारनी ने छुआ 200 का आंकड़ा, कलाकारों ने किया दर्शकों का धन्यवाद

Fri, 13 Mar 2020 01:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
छोटी सरदारनी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जिस तरह सिनेमा की कोई भी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर उसके निर्माता और कलाकार खुशी मनाते हैं, ठीक उसी तरह टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'छोटी सरदारनी' के हाल ही में 200 एपिसोड पूरे हुए हैं। इस खुशी में शो के कलाकार और इससे जुड़े सभी लोग एक स्पेशल केक काटकर अपनी खुशी का जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
छोटी सरदारनी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खुशी के इस मौके पर अपने उत्साह को जाहिर करते हुए शो की मुख्य कलाकार निमृत कौर आहलूवालिया ने कहा, 'इस शो को शुरू करने के बाद हमने 200 एपिसोड बिता दिए, लेकिन अभी भी ऐसा महसूस होता है जैसे यह कल ही की बात है। इस शो में मेरा अभी तक का सफर बहुत अच्छा रहा है, और मैं अपने सभी प्रशंसकों और इस शो के दर्शकों को तहे दिल से शुक्रिया कहना चाहूंगी, जिन्होंने हमारा इतना सहयोग किया। शो में मेहर का किरदार मेरे लिए मेरी जिंदगी बदलने वाला सिद्ध हुआ है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे यह किरदार निभाने, और ऐसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।'
विज्ञापन

3 of 4
Chhoti Sardarni - फोटो : file photo
शो में सरबजीत का मुख्य भूमिका में किरदार निभाने वाले अभिनेता अविनेश रेखी ने कहा, 'हम अपने इस शो के दर्शकों के बहुत शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने हमारा अब तक इतना सहयोग किया है। और हमारी कढ़ी मेहनत को सराहा है। शो में अब तक का यह सफर नामुमकिन हो सकता था, अगर हमें अपने दर्शकों का प्यार और विश्वास नहीं मिला होता। मुझे बड़ी खुशी है कि मैं टीवी के 'छोटी सरदारनी' जैसे बेहतरीन शो का हिस्सा हूं, और आगे भी बना रहूंगा।'
विज्ञापन

4 of 4
छोटी सरदारनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में दर्शक इस शो में देखेंगे कि सरबजीत मेहर को फिर से धोखा देने के लिए जिम्मेदार ठहराता है। बाद में गिनी और राणा इस बात पर थोड़ा अजीब बर्ताव करते हैं, और जल्दी में अपना होटल छोड़कर निकल जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ मेहर, गिनी और राणा को अपना प्लान बताने के लिए कुलवंत को जिम्मेदार ठहराती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें