टेलीविजन इंडस्ट्री से पहचान पाने वाले न जाने कितने स्टार्स आज बुलंदियों पर पहुंच चुके हैं। इसके पीछे इनकी कड़ी मेहनत और अच्छा व्यवहार होता है। लेकिन कुछ यहां कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी होती हैं जो अपने बुरे व्यहार से अपनी छवि खराब कर लेती हैं। कई बार तो इन्हें काम मिलना भी बंद हो जाता है। तो आज हम बता रहे हैं टीवी की 5 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जो अपने बिगड़ैल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Shilpa Anand
- फोटो : social media
शिल्पा आनंद
'दिल मिल गए' सीरियल में अपनी मासूम अदाओं से फेमस होने वाली एक्ट्रेस शिल्पा आनंद को लोगों का बहुत प्यार मिला। दर्शक उनकी खूबसूरती के दीवाने थे। लेकिन सेट पर शिल्पा का व्यवहार कुछ ठीक नहीं था। कहा जाता है कि छोट-छोटी बातों पर वह झगड़ा कर लेती हैं। इसी के चलते उन्हें काम मिलना बंद हो गया और आज वो इंडस्ट्री से बाहर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Asmita Sood
- फोटो : instagram
अस्मिता सूद
टीवी और फिल्म दोनों जगह अपनी पहचान वाली एक्ट्रेस अस्मिदा सूद ने 2011 में टॉलीवुड से अपना डेब्यू किया था। 2016 में वो हिंदी सीरियल 'फिर भी न माने बद्तमीज दिल' में नजर आई थीं। उनको लेकर कहा जाता है कि वो सेट पर स्टाफ और कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करती थीं।
4 of 6
Shiny Doshi
- फोटो : instagram
शायनी दोसी
टीवी एक्ट्रेस शायनी दोसी तो अपने व्यवहार के चलते अक्सर सुर्खियों में रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शायनी कई बार अपने कोस्टार्स से भिड़ चुकी हैं। सीरियल 'सरस्वती चंद' की शूटिंग के दौरान उनकी जेनिफर विंगेट से भी कहासुनी हो गई थी। इसी व्यवहार के चलते अब उन्हें काम मिलना बंद हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
Ankita Lokhande
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे टेलीविजन के साथ अब फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत 'पवित्र रिश्ता' से की थी। इस सीरियल में उन्हें लोगों ने बहुत पसंद किया। इस शो में उनकी कोस्टार रहीं आशाा नेगी के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। इस वजह से आशा ने वो शो छोड़ दिया था।
निया शर्मा
टेलीविजन की हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 'काली एक अग्निपरीक्षा' से की थी। इसके बाद वो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आईं। 'एक हजारों में मेरी बहना' में उनके किरदार को काफी पसंद। 'जमाई राजा' में रवि दुबे के अपोजिट दिखीं। बताया गया है कि इस सीरियल की शूटिंग के दौरान उनकी कई बार रवि से अनबन हो चुकी थी।