टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी ने 41 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंध गई है। सुचिता ने शादी करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजदूगी में निगम पटेल से की। शादी गुजरात के भावनगर में हुई जबकि हल्दी सेरेमनी की रस्म मुंबई में हुई थी। शादी की तस्वीरें सुचिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।