फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लत की वजह से इस एक्ट्रेस का हो गया था ब्रेकअप, 4 साल पहले रचाई विदेशी से गुपचुप शादी

Tue, 16 Apr 2019 06:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Narayani Shastri with husband - फोटो : instagram
नारायणी शास्त्री (Narayani Shastri) ने टेलीविजन में 19 साल पहले अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल का नाम 'कहानी सात फेरों की' था। इसके बाद नारायणी ने कई सारे सीरियल किए। नारायणी शास्त्री 41 साल की हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा नारायणी हमेशा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहीं। यहां तक कि उन्होंने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड से भी गुपचुप शादी रचा ली थी। दिलचस्प बात यह है कि इस बात का खुलासा लंबे वक्त बाद खुद उन्होंने किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Narayani Shastri with husband - फोटो : instagram
नारायणी शास्त्री ने साल 2015 में विदेशी ब्वॉयफ्रेंड स्टीवन से शादी कर ली थी। शादी के कई दिन बाद उन्होंने  खुलासा किया था। नारायणी ने उस वक्त कहा था- 'मैं अपनी शादी को जग जाहिर नहीं करना चाहती थी। मुझे उससे प्यार था तो शादी कर ली और मैं बहुत खुश हूं।' नारायणी शास्त्री के पति लंदन के रहने वाले हैं और बीते 9 साल से मुंबई में ही रह रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Narayani Shastri and Gaurav Chopra - फोटो : twitter
स्टीवन से शादी से पहले नारायणी का नाम टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा से भी जुड़ चुका है। यह दोनों एक साथ कई सारे टीवी सीरियल्स में भी नजर आए। इन सीरियल्स में पिया का घर, घर की लक्ष्मी बेटियां शामिल हैं। यहां तक कि दोनों रियलिटी शो नच बलिए सीजन 2 में भी नजर आ चुके हैं। 

4 of 5
Narayani Shastri and Gaurav Chopra - फोटो : twitter
इन दोनों का रिश्ता जितना चर्चा में रहा उतना ही ब्रेकअप। खबरों की मानें तो इन दोनों के ब्रेकअप की वजह नारायणी का स्मोकिंग करना था। कहा जाता है कि कई बार नच बलिए के सेट पर भी उन्हें स्मोक करते हुए देखा गया था। नारायणी से ब्रेकअप के बाद गौरव चोपड़ा ने साल 2018 में गर्लफ्रेंड हितिशा से शादी कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Narayani Shastri - फोटो : twitter
नारायणी शास्त्री कई सारे सीरियल्स कर चुकी हैं। इन सीरियल्स में क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुसुम, ममता, फिर सुबह होगी, पिया रंगरेज, रिश्तों का चक्रव्यूह, लाल इश्क और कर्णसंगिनी शामिल है। गौरव चोपड़ा की बात की जाए तो वो अदालत, पति पत्नी और वो, लेफ्ट राइट लेफ्ट, कर्मा और बिग बॉस सीजन 10 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें