चाहें छोटा पर्दा हो या फिर बड़ा पर्दा, स्क्रिप्ट की मांग के मुताबिक सितारों को अलग अलग किरदार निभाने पड़ते हैं। कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो निभाना काफी आसान होता है तो वहीं कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जिन्हें निभाना आसान नहीं होता है। ऐसे ही चुनौती भरे किरदारों में शामिल है पर्दे पर किन्नर का किरदार निभाना। बड़े पर्दे पर तो कई बार कई सेलेब्स को किन्नर के किरदार में देखा गया है। लेकिन इस मामले में टेलीविजन सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे। टेलीविजन में भी ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने बखूबी इस किरदार को निभाया है। इस पैकेज में हम आपको बताएंगे उन टेलीविजन अभिनेताओं के बारे में जो छोटे पर्दे पर किन्नर के किरदार में नजर आ चुके हैं...