फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान को लेकर क्या सोचते हैं हमारे फेवरेट टेलीविजन एक्टर्स?, एक ने तो कही दी बहुत बड़ी बात

Sat, 20 Apr 2019 01:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
TV Actors - फोटो : social media
इन दिनों पूरे देश में लोकसभा चुनाव की लहर है। चुनाव हमारे लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। और इस पर्व को आम इंसान से लेकर स्टार्स तक मनाते है। हर किसी कि चुनाव  को लेकर अपनी प्रतिक्रिया है। आइए जानते हैं कि चुनाव को लेकर क्या कहते हैं हमारे स्टार्स।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Sumit Kaul - फोटो : social media
सुमित कौल
फिल्म और टेलीविजन एकटर सुमिल कौल कहते हैं कि हर शख्स को सोचने और समझने के बाद ही मतदान करना चाहिए। उसे ये ध्यान रखना चाहिए कि उसके पुराने प्रतिनिधि के कार्यकाल के दौरान कितना काम हुआ है। 5 सालों में उसका प्रदर्शन कैसा रहा। 
विज्ञापन

3 of 6
Delnaaz Irani - फोटो : social media
डेलनाज ईरानी
फेमस एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी सुरक्षित और शिक्षित भारत चाहती हैं। वह कहती हैं- मैं राजनीतिज्ञों से भ्रष्टाचार, आतंकवाद से लड़ने और एकजुट होकर देश में सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद करती हूं

4 of 6
Krishna Bharadwaj - फोटो : amar ujala
कृष्ण भारद्वाज
कृष्ण भारद्वाज नेताओं से राजनेताओं से उम्मीद नहीं करते। उनका मानना है कि नेता अपने वादे पूरे नहीं करते। कृष्ण कहते हैं- जब भी कोई नया राजनेता अपने दावों के साथ आता है, हम उस पर भरोसा करते हैं और उसे अपना वोट देते हैं। मेरा मानना है कि मतदान के हमारे अधिकार ने वास्तविक दुनिया में अपना महत्व खो दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित पुरोहित
रोहित पुरोहित
दिल तो हैप्पी है जी के एक्टर रोहित पुरोहित हमेशा मतदान करते हैं। रोहित कहते हैं- वोट देना नागरिक का अधिकार है और कोई भी आपको मतदान करने से नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Samir Onkar - फोटो : instagram
समीर ओंकार
ये रिश्ता क्या कहलाता है के फेम समीर ओंकार चाहते हैं कि सभी राजनीतिक पार्टियां मिलकर काम करें। अगर सभी मुद्दों पर पार्टियों की राय एक न हो तो कम से कम कुछ में उनकी राय मिलनी चाहिए। समीर कहते हैं कि मैं देश में एक सकारात्मक राजनीतिक माहौल देखना चाहता हूं और यह तभी संभव है जब सभी दल एक-दूसरे का सम्मान करना शुरू कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें