फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejasswi Prakash: 32 साल की हुईं तेजस्वी, 'बिग बॉस' में मिला सच्चा प्यार, करण से पहले इस शख्स से जुड़ा नाम

Tue, 10 Jun 2025 10:38 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tejasswi Prakash Happy Birthday: तेजस्वी प्रकाश, टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें।
 
विज्ञापन
1 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश आज 32 साल की हो गईं हैं। सउदी अरब में जन्मीं तेजस्वी ने टीवी सीरियल्स में काम करके घर-घर में प्रसिद्धि हासिल की, लेकिन बिग बॉस जीतने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए और साथ ही यहीं उन्हें मिला अपने जीवन का सच्चा प्यार।
 
विज्ञापन

2 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
तेजस्वी की जन्म
तेजस्वी का जन्म 10 जून 1993 को सऊदी अरब के जेद्दाह में हुआ था और उनका पालन-पोषण एक मराठी परिवार में हुआ। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है, लेकिन एक्टिंग के जुनून ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में ला खड़ा किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
तेजस्वी का करियर
तेजस्वी ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में टीवी शो "2612" से की थी। इसके बाद उन्होंने "स्वरागिनी", "पहरेदार पिया की", और "नागिन 6" जैसे कई हिट शो में काम किया। 2021 में "बिग बॉस 15" जीतकर उन्होंने अपनी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हाल ही में, तेजस्वी "सेलिब्रिटी मास्टरशेफ" में अपनी कुकिंग स्किल्स से सबको प्रभावित कर रही हैं। उनकी हराभरा हुमस रेसिपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और मशहूर शेफ विकास खन्ना ने उनकी डिश को अपने न्यूयॉर्क रेस्तरां के मेन्यू में शामिल करने का वादा किया है। तेजस्वी ने 2023 में रोहित शेट्टी की मराठी फिल्म "स्कूल कॉलेज आनी लाइफ" में काम किया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

 

4 of 5
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
करण से शादी की चर्चा
तेजस्वी और अभिनेता करण कुंद्रा की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की मुलाकात "बिग बॉस 15" के दौरान हुई और तब से वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में उनकी शादी की खबरें सुर्खियों में थीं, लेकिन करण ने सगाई की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि अभी शादी की कोई जल्दी नहीं है। तेजस्वी और करण अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, जो फैंस को बहुत पसंद आती हैं। तेजस्वी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फिटनेस, खाना पकाने की कला और करण के प्रति अपने प्यार को अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं। आज उनकी सादगी और मेहनत ने उन्हें लाखों दिलों की धड़कन बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम@tejasswiprakash
करण से पहले शिविन नारंग से जुड़ा था तेजस्वी का नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी के मशहूर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 10वें सीजन में तेजस्वी प्रकाश का नाम टीवी अभिनेता शिविन नारंग से जुड़ा था। तब फैंस ने दोनों को ट्विन (Te Vin) नाम से भी बुलाना शुरू कर दिया था। तेजस्वी ने इन अफवाहों को बंद करने के लिए चुप्पी तोड़ी और उन्होंने शिविन को अपना अच्छा दोस्त बताया था।

यह भी  पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu: 'हरि हर वीरा मल्लू' को लेकर मेकर्स ने की नई घोषणा, कब रिलीज होगी पवन कल्याण की फिल्म..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें