फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejasswi Prakash: 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के सेट पर घायल हुईं तेजस्वी प्रकाश, अभिनेत्री ने चोट दिखाकर बताई वजह

Sun, 29 Dec 2024 02:52 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के सेट पर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश के साथ एक घटना घटी। वहीं, उन्हें इसके पीछे की वजह का भी खुलासा करते देखा गया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के सेट पर तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन स्क्रीन पर वापस आने के लिए तैयार हैं और प्रशंसक इसे जानकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अभिनेत्री जल्द ही आगामी रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में अपनी कुकिंग स्किल का प्रदर्शन करती नजर आएंगी। कुकिंग रियलिटी शो की शूटिंग शुरू हो गई है। दुर्भाग्यवश, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' की शूटिंग के दौरान तेजस्वी घायल हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम

सेट पर स्पॉट हुईं तेजस्वी

तेजस्वी प्रकाश को हाल ही में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के सेट पर पैपराजी ने स्पॉट किया। नीले टॉप और ग्रे जॉगर्स में तेजस्वी तस्वीरों के लिए पोज देती हुई खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, पैपराजी ने तेजस्वी के घायल हाथ को देखा और अपनी चिंता व्यक्त की। उनसे बात करते हुए अभिनेत्री ने शो में खाना बनाते वक्त घायल होने का खुलासा किया।
विज्ञापन

3 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम

शो के सेट पर जलीं अभिनेत्री 

तेजस्वी प्रकाश ने पैपराजी को अपनी चोट के बारे में सूचित करते हुए कहा, 'जल गया।' जब उनसे पूछा गया कि उनका हाथ कैसे जल गया, तो तेजस्वी ने कहा, 'जल गया, ओवन में।' इसमें देखा गया कि अभिनेत्री ने अपने घायल हाथ पर क्रीम लगाई हुई थी। 'नागिन 6' के बाद तेजस्वी प्रकाश 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आएंगी। प्रशंसक उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

Sangeeta Bijlani: क्या सच में छप चुके थे सलमान-संगीता बिजलानी की शादी के कार्ड? वर्षों बाद उठा सच से पर्दा


4 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के लिए उत्साहित तेजस्वी

आगामी रियलिटी शो के निर्माताओं ने एक के बाद एक प्रोमो जारी करना शुरू कर दिया है, जिससे दर्शकों को इस शो में प्रतियोगियों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों की झलक मिल रही है। अपने उत्साह के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने साझा किया, 'मैं वास्तव में विश्वास करती हूं कि खाना एक लव लैंग्वेज है, इसलिए मैंने दर्शकों को प्रभावित करने के लिए अपना दिल (और कुकिंग स्किल) लगाने का फैसला किया है, और मुझे उम्मीद है कि यही सफलता का नुस्खा है।'

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में मनेगा सलमान खान का बर्थडे, कृष्णा-सुदेश, रुबीना दिलैक और मीका सिंह आएंगे नजर


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' की कास्ट, प्रीमियर

शो में तेजस्वी के अलावा, गौरव खन्ना, दीपिका कक्कड़, राजीव अदातिया, निक्की तम्बोली, अर्चना गौतम, फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू और उषा नाडकर्णी जैसे कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं। इनमें से कई सितारे लंबे ब्रेक के बाद टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं। रणवीर बरार, विकास खन्ना और फराह खान इसके जज होंगे और शो का प्रीमियर जनवरी 2025 में सोनी टीवी पर होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें