Teena Dutta
आखिर में बात करें टीना दत्ता कि तो बता दें कि एक इंटरव्यू में टीना से बिग बॉस के घर में जाने के लिए पूछा तो उन्होंने साफ-साफ कहा ' मैं शो में भाग नहीं ले रही हूं और मुझे कई बार बिग बॉस में आने के ऑफर आते रहे हैं, मेरा मानना है कि बिग बॉस में जाने से पहले मेरे लिए करने को बहुत कुछ है, मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं।' उन्होंने आगे बताया कि इस शो के लिए उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है और वह सिर्फ काल्पनिक सीरिज में ही काम करते रहना चाहती हैं। लेकिन टीना ने ये भी कहा कि उन्हें बिग बॉस देखना पसंद है। लेकिन उनका मानना है कि वह ऐसे किसी घर में तीन महीने तक कैद नहीं रह सकतीं। बता दें कि टीना को हिट टीवी सीरियल 'उतरन' में इच्छा के नाम से जाना जाता था। वहीं, टीवी एक्ट्रेस हैली शाह ने भी शो में आने से इनकार कर दिया है। हैली शाह को टीवी सीरियल 'देवांसी' और 'गुलाल' में देखा गया है।