फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज ठाकरे की पार्टी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को दी धमकी, मेकर्स को मांगनी पड़ी माफी

Wed, 04 Mar 2020 11:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर विवाद छिड़ गया है। शो के एक एपिसोड में भाषा को लेकर बवाल मचा हुआ है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आपत्ति जताते हुए मेकर्स और अभिनेता अमित भट्ट से माफी की मांग की है। अमित भट्ट ने माफी भी मांग ली है लेकिन मामला ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
एक एपिसोड में 'चंपक चाचा' यानि अमित भट्ट ने डायलॉग बोला था कि मुंबई की भाषा हिंदी है। वीडियो वायरल होते ही एमएनएस ने धमकी दी कि अगर शो के निर्माता और कलाकार शो के माध्यम से सभी मराठी जनता से माफी नहीं मांगते हैं तो वो शो की शूटिंग होने नहीं देंगेे।
विज्ञापन

3 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
शो के मेकर असित मोदी ने ट्वीट कर लिखा- 'मुंबई महाराष्ट्र में हैं और हमारे महाराष्ट्र की राजभाषा मराठी ही है। इसमें कोई दो राय नहीं है। मैं भारतीय हूं। महाराष्ट्रियन हूं और गुजराती भी हूं। सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूं। जय हिंद।' 

4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है जिसमें शैलेश लोढ़ा कह रहे हैं कि 'भारत की आर्थिक राजधानी और महाराष्ट्र का खूबसूरत शहर मुंबई, जहां कि स्थानीय और आधिकारिक भाषा मराठी है। हमने पिछले एपिसोड में चंपक चाचा के जरिए ये कहा था कि यहां कि आम भाषा हिंदी है। इसका भावार्थ ये ही था कि मुंबई ने खुले मन से हर प्रांत के लोगों को और हर भाषा को सम्मान दिया है, प्यार दिया है। फिर भी चंपक चाचा की इस बात से किसी को ठेस पहुंची हो तो हम तहेे दिल से माफी मांगते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र नवनिर्माण फिल्म स्टाफ के चेयरमैन अमेया खोपकर ने कहा कि शो के मेकर्स को अच्छी तरह से पता है कि मुंबई में सबसे ज्यादा मराठी बोली जाती है। इसके बावजूद उन्होंने ये दिखाकर प्रोपेगेंडा प्रसारित किया।
 

पांचवें दिन तापसी पन्नू के 'थप्पड़' के कलेक्शन में थोड़ा इजाफा, फिर भी बजट से दूर


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें