फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तारक मेहता..' की दयाबेन को मिला 30 दिन का अल्टीमेटम, नहीं आईं तो शो के निर्माता लेंगे ये बड़ा फैसला

Fri, 22 Mar 2019 05:23 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani - फोटो : file

सब टीवी के मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन उर्फ दिशा वकानी लंबे समय से शो से दूर हैं। दरअसल, इसकी वजह थी उनकी डिलीवरी। गौरतलब है कि दिशा सितंबर 2017 से सीरियल में नहीं दिख रही हैं। उन्होंने नवंबर 2017 में एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से वह मैटरनिटी लीव पर हैं। दिशा के शो से दूर होने के बाद अटकलें लगने लगी थीं कि वह अब शो में दोबारा नहीं दिखाई देंगी। शो के निर्माता ने अब दिशा को 30 दिन का अल्टीमेटम दिया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Disha Vakani - फोटो : file
इससे पहले शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा के शो से निकलने की अटकलों पर विराम लगा दिया था।  उन्होंने कहा था, 'अभी कॉन्ट्रेक्ट खत्म नहीं हुआ है, दया भाभी का कैरेक्टर अभी जीवित है और हमने किसी और एक्ट्रेस को उनकी जगह नहीं लिया है, वह जब दोबारा लौटना चाहेंगी तो हम इसके बारे में सोचेंगे,अगर हम दोनों को सही लगेगा तो हम दोबारा काम करेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
Disha Vakani - फोटो : file
लेकिन अब लंबा समय बीत जाने के बाद उन्होंने एक्ट्रेस को 30 दिनों में शो पर वापस लौटने को कहा है। स्पॉटब्वॉय को शो के एक करीबी सूत्र से पता चला है कि शो के निर्माता दिशा को अब एक महीने से ज्यादा का समय नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि अगर वह एक महीने के अंदर में शो में दोबारा वापसी नहीं कर सकती हैं तो उनकी जगह किसी और अभिनेत्री को कास्ट किया जाएगा। 

4 of 5
Disha Vakani - फोटो : file
बता दें कि दयाबेन के आखिरी शूट से लेकर अब तक निर्माता और उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया है। वहीं, शो में बाकी कलाकारों को भी दिशा के लीव पर होने से कोई दिक्कत नहीं है। एक बार दिशा के पति से संपर्क हुआ था तो निर्माता के लिए उनकी मांगे मानना आसान नहीं था। गौरतलब है कि दया अपने आखिरी में शूट में मायके चली जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Disha Vakani - फोटो : file
दया को मायके गए एक साल एक महीना हो गया है, लेकिन शो मेकर्स के लिए परेशानी यह है कि आखिर दयाबेन के किरदार को कब तक इस तरह छिपा कर रखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह एक कॉमेडी शो है जिसमें उनकी मौत दिखाना भी गलत साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें