फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन के सांवले रंग को लेकर हुआ भद्दा कमेंट, गुस्से में बीच में छोड़ा शो

Wed, 28 Sep 2016 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'पार्च्ड' की हीरोइन तनिष्ठा चटर्जी को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए दुनियाभर में पहचाना जाता है लेकिन एक कॉमेडी शो में उनके सांवले रंग का भद्दे तरीके से मजाक उड़ाया गया जिसके बाद तनिष्ठा शो बीच में छोड़कर चली गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

हीरोइन के सांवले रंग को लेकर हुआ भद्दा कमेंट, गुस्से में बीच में छोड़ा शो

2 of 6
तनिष्ठा अपनी फिल्म 'पार्च्ड' को प्रमोट करने के लिए 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा' में गई थीं। इस शो आने वाले मेहमानों को रोस्ट किया जाता है लेकिन तनिष्ठा के साथ जो हुआ उसे वो रंगभेद यानि रेसिज्म की कैटेगरी में रखती हैं। शो में तनिष्ठा के सांवले रंग का मजाक उड़ाया गया और उन्हें काली-कलूटी कहा गया। उनसे पूछा गया कि क्या वो बचपन से जामुन खा रही हैं कि उनका रंग इतना डार्क हो गया है।
विज्ञापन

हीरोइन के सांवले रंग को लेकर हुआ भद्दा कमेंट, गुस्से में बीच में छोड़ा शो

3 of 6
तनिष्ठा ने इस बारे में कहा कि उन्हें कहा गया था कि यह शो रोस्ट पर है। शायद ऐसे शोज रोस्ट की परिभाषा भूल गये हैं या फिर उन्होंने अपनी कोई नई परिभाषा बना ली है। रोस्ट का मतलब होता है कि आप किसी की जिंदगी का सेलिब्रेशन करें और उनके साथ हंसी-मजाक करें लेकिन आप किसी के रंग का मजाक नहीं उड़ा सकते।

हीरोइन के सांवले रंग को लेकर हुआ भद्दा कमेंट, गुस्से में बीच में छोड़ा शो

4 of 6
पहले सेगमेंट के बाद तनिष्ठा को लगा कि जोक्स उनकी स्किन टोन से आगे बढ़कर उनकी परफॉरमेंस, फिल्मों और निजी जिंदगी पर आएंगे लेकिन जब अगले सेगमेंट में भी काली-कलूटी बैंगन लूटी जैसे कमेंट्स चलते रहे तो तनिष्ठा ने शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया।
विज्ञापन

हीरोइन के सांवले रंग को लेकर हुआ भद्दा कमेंट, गुस्से में बीच में छोड़ा शो

5 of 6
तनिष्ठा ने शो के आयोजकों को साफ-साफ बोल दिया कि वो अपना पार्ट ऑन एयर नहीं करवाना चाहतीं। हालांकि चैनल ने आपत्तिजनक हिस्सों को एडिट करने की पेशकश की लेकिन तनिष्ठा नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरोइन के सांवले रंग को लेकर हुआ भद्दा कमेंट, गुस्से में बीच में छोड़ा शो

6 of 6
आपको बता दें कि इससे पहले 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में लीजा हेडन को भी रेसिस्ट टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। उस समय वहां मौजूद अक्षय कुमार ने इस मामले को संभाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें