फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13 ही नहीं हर सीजन में पार हुई अश्लीलता की हदें

Thu, 06 Feb 2020 05:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Bandagi, Puneesh, Sidharth, Shehnaz, Tanishaa and Armaan - फोटो : file photo
'बिग बॉस' का यह 13वां सीजन हैं। बीते 13 साल में कोई भी ऐसा सीजन नहीं गया जिसमें घर में आए कंटेस्टेंट्स ने अश्लीलता की हदें पार न की हो। लिपलॉक से लेकर किसिंग सीन तक सब कुछ खुल्लम खुल्ला हुआ। इतना जरूर है कि किसी सीजन में अश्लीलता कम दिखी तो किसी सीजन में अश्लीलला दिखाने की कोई सीमा नहीं रही। कई बार इस शो के फॉर्मेट और प्रसारण के समय में भी बदलाव किया गया। हालांकि मनोरंजन के नाम पर इस तरह के कई सीन्स दर्शकों को देखने को जरूर मिले जिसे देखकर आप थोड़े असहजर जरूर हुए होंगे। जानिए 'बिग बॉस' के अब तक के सीजन में किन कंटेस्टेंट्स ने अश्लीलता की हदें पार की। 
विज्ञापन

2 of 8
Karishma Tanna and Upen Patel - फोटो : twitter
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल 'बिग बॉस' के सीजन 8 में एक दूसरे को किस करते दिखे थे। शो में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई थी। शो के बाद भी दोनों का अफेयर चला लेकिन जल्द ही ब्रेकअप हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 8
diandra and gautam gulati - फोटो : file photo
'बिग बॉस' में डिआंड्रा और गौतम गुलाटी भी किसिंग सीन देते नजर आए थे। यह दोनों भी 'बिग बॉस' सीजन आठ में थे। 

4 of 8
Tanisha and Armaan - फोटो : file photo
'बिग बॉस' के घर में तनीषा और अरमान के संबंधों की जबरदस्त चर्चा रही। जब तक दोनों इस रियलिटी शो में साथ रहे ये दोनों कई बार एक दूसरे को किस करते हुए कैमरे में कैद हुए। शो के दौरान इन दोनों ने कभी भी एक दूसरे के लिए अपने प्यार को स्वीकार नहीं किया। ये दोनों 'बिग बॉस' सीजन सात में आए थे।
विज्ञापन

5 of 8
Sana and Rajiv - फोटो : file photo
सना खान और राजीव पॉल 'बिग बॉस' सीजन छह में आए थे। इन दोनों के बीच उम्र का फासला ज्यादा था लेकिन दोनों किस करते नजर आए थे। 
विज्ञापन

6 of 8
puneesh bandagi - फोटो : file photo
'बिग बॉस 11' में बंदीश और पुनीश के किसिंग और लिपलॉक सीन चर्चा में रहे। यहां तक कि खुद सलमान खान ने भी इन दोनों को टोका था। एक वीकेंड का वार में सलमान ने इन दोनों को इशारा भी किया था। सलमान ने कहा था-'ऐसा कदम उठाने से पहले ये सोचना चाहिए कि वो नेशनल टेलीविजन के एक शो का हिस्सा हैं।' 
विज्ञापन

7 of 8
Paras and Mahira - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा भी कई बार एक दूसरे को किस करते दिखे। माहिरा कई बार पारस को मना भी करती दिखीं हालांकि पारस नहीं माने। यहां तक कि माहिरा की मां जब शो में आई थीं तो उन्होंने पारस को ऐसा करने से मना भी किया था।
 
विज्ञापन

8 of 8
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : file photo
शहनाज कौर गिल और सिद्धार्थ शुक्ला कई बार एक दूसरे को किस करते दिखे। शहनाज खुलेआम सिद्धार्थ के साथ बेड शेयर करती हैं और किस भी करती दिखीं। शहनाज पर कई तरह के सवाल भी उठे लेकिन उन्होंने किसी की भी परवाह नहीं की। 

बिग बॉस 13 के चक्कर में बर्बाद हो गई इन कंटेस्टेंट की लव लाइफ, एक ने तो तोड़ा 9 साल पुराना रिश्ता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें