फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: 14 साल में इतनी बदल गई है 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की स्टार कास्ट, शैलेश लोढ़ा से पहले इन कलाकारों ने छोड़ा शो

Wed, 25 May 2022 05:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
TMOCK characters - फोटो : social media
पिछले 14 वर्षों से कॉमेडी टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों की पसंद बना हुआ है। यह शो साल 2008 में पहली बार प्रसारित हुआ था। इतने वर्षों से प्रसारित होने के बाद भी यह कॉमेडी टीवी सीरियल दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। लोगों के बीच पॉपुलैरिटी रखने वाले इस शो की हर बात, हर किस्सा और हर किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। लेकिन इतनी पॉपुलैरिटी के बाद भी इस शो के कई किरदार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कह चुके हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इन 14 सालों में कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की स्टारकास्ट में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
नेहा मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा मेहता
इस पॉपुलर सिटकॉम में तारक मेहता की पत्नी अंजली भाभी का किरदार नेहा मेहता निभाती थीं। उनकी अदाकारी और शो को लेकर उनका लगाव देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह नेहा ही थीं, जिन्होंने अंजलि के इस किरदार को जीवंत किया था। लेकिन, पिछले दिनों नेहा की शो के मेकर्स के साथ कुछ अनबन हुई और उन्होंने शो छोड़ दिया था। अब नेहा की जगह अंजली भाभी का किरदार सुनयना फौजदार निभा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 7
झील मेहता - फोटो : jheel mehta instagram
झील मेहता
अभिनेत्री झील मेहता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में शुरुआत से सोनू के किरदार में नजर आती थीं। लेकिन, झील ने पढ़ाई पर फोकस करने के लिए चार सालों बाद यह शो छोड़ दिया था।

4 of 7
निधि भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
निधि भानुशाली
झील मेहता के बाद शो में सोनू का किरदार अभिनेत्री निधि भानुशाली निभाती हुई नजर आई थीं। लेकिन निधि ने भी सात साल तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा 'के साथ जुड़े रहने के बाद शो को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से अब पलक 'सोनू' का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
bhavya gandhi - फोटो : social media
भव्य गांधी  
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के बेटे, टप्पू का किरदार भव्य गांधी ने शो के शुरू होने के बाद से 2017 तक निभाया। इतने लंबे समय तक टप्पू का किरदार निभाने वाले भव्य ने भी शो छोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भव्य ने फिल्मों में हाथ आजमाने के लिए यह शो छोड़ दिया था। उनके बाद अब पिछले तीन साल से टप्पू का किरदार राज अनादकट निभा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
कवि कुमार आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
कवि कुमार आजाद
शो में डॉक्टर हाथी का दमदार किरदार कवि कुमार आजाद निभाते थे। लेकिन साल 2018 में उनकी आकस्मिक मृत्यु ने सभी को चौंका दिया। अब शो में यह किरदार निर्मल सोनी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरुचरण सिंह - फोटो : Instagram
गुरुचरण सिंह
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में हमेशा पार्टी के लिए तैयार रहने वाले और अपनी बीवी से बेइंतहा प्यार करने वाले रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार गुरुचरण सिंह निभाते थे। लेकिन 2020 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद अब बलविंदर सिंह सूरी, सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें