फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाबेन के फैंस के लिए गुड न्यूज, शो छोड़ने पर मेकर्स बोले - 'किरदार अभी भी बरकरार'

Sun, 27 Jan 2019 01:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani - फोटो : file photo
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का इंतजार फैंस काफी लंबे वक्त से कर रहे हैं। बेटी के जन्म के बाद दयाबेन की वापसी को लेकर आशंका बना हुई थी। यहां तक की यह भी कहा जा रहा था कि दयाबेन ने शो से हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। इस पूरे मामले पर शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का बयान सामने आया है जो कि फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
Disha Vakani - फोटो : file photo
एक इंटरव्यू के दौरान 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने दयाबेन के किरदार के बारे में बात की। असित कुमार मोदी ने बताया - 'कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं हुआ है। दयाबेन का किरदार शो में अभी भी बरकरार है। उनकी जगह शो में अभी किसी को नहीं लिया गया है। जब भी वह आना चाहेंगी उस वक्त देखेंगे। अगर दोनों के लिए फायदेमंद होगा तो फिर से एक साथ काम करेंगे।' 
विज्ञापन

3 of 5
Disha Vakani - फोटो : file photo
शो के प्रोड्सूसर का बयान उस वक्त आया है जब दिशा वकानी के शो छोड़ने की खबर आई थी। दरअसल, पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि दिशा ने शो में वापसी करने के लिए कई बड़ी शर्ते मेकर्स के सामने रखी थी। इसके बाद एक्ट्रेस के शो को छोडऩे की खबरें आने लगीं। दिशा पिछले 1 साल से ज्यादा समय से मेटरनिटी लीव पर हैं।

4 of 5
Disha Vakani - फोटो : file photo
जिस वक्त दिशा के शो छोड़ने की खबर आई थी उस वक्त शो छोड़ने के पीछे 2 बड़े कारण बताए जा रहे थे। पहला यह कि दिशा वकानी इस सीरियल में दोबारा वापसी के लिए ज्यादा फीस चाह रही हैं। जो शायद मेकर्स को मंजूर नहीं है। वहीं दूसरे कयास यह लगाए जा रहे हैं कि वह अपने बच्चे का देखभाल करना चाहतीं हैं, जिसके कारण वह शो में दोबारा आने के लिए मानसिक रुप से तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Disha Vakani - फोटो : file photo
मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले दिशा हर एपिसोड का 1.25 लाख चार्ज करती थीं लेकिन, बाद में दिशा ने 1.50 लाख रुपए की मांग की। इसके अलावा वह किसी भी सिचुएशन में शाम 6 बजे से ज्यादा काम नहीं करेंगी। दिशा दोपहर 11 से शाम को 6 बजे तक की शिफ्ट में काम करेंगी। इतना ही नहीं दिशा महीने में 15 दिन ही काम करेंगी जबकि दूसरे एक्टर्स 22-25 दिन काम कर रहे हैं। इन खबरों के बीच शो के प्रोड्यूसर का बयान फैंस के लिए राहत की खबर जरूर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें