वैसे तो टेलीविजन पर तरह-तरह के कॉमेडी शोज ने दर्शकों का मनोरंजन किया है। लेकिन इनमें से कुछ ही शोज ऐसे हैं जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिला. इनमें एक है तारक मेहता का उल्टा चश्मा। टीवी पर दिखने वाले कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा से दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा है। दर्शकों को गुदगुदाने वाले शो के कास्ट भी काफी मशहूर हैं। लेकिन काफी लोग इनके रियल नाम नहीं जानते हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
दया जेठालाल गड़ा का असली नाम
- फोटो : Social media
शो की जान और लीड रोल निभाने वाली दया जेठालाल गड़ा का असली नाम दिशा वकानी है। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जोधा अक्बर से की थी, जिसमें महारानी जोधा की दासी का किरदार निभाया था। फिलहाल दयाबेन शो में नजर नहीं आती हैं।
विज्ञापन
3 of 9
जेठालाल गड़ा का असली नाम
- फोटो : Social media
चलते हैं दूसरे किरदार की तरफ जो शो में जान डाल देते हैं यानी जेठालाल गड़ा। इनका ह्यूमर और कॉमेडी का अंदाज दर्शकों का दिल जीत लेता है। शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले कलाकार का असली नाम दिलीप जोशी है। दिलीप शो से पहले कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
4 of 9
बबीता अय्यर का असली नाम
- फोटो : Social media
शो में बबीता अय्यर भी काफी लोकप्रिय हैं। इनका असली नाम मुनमुन दत्ता है। इस शो पहले ये कुछ टीवी सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 9
तारक मेहता का असली नाम
- फोटो : Social media
शो में तारक मेहता को तो आप जानते ही होंगे। इस किरदार को निभाने वाले शख्स का असली नाम शैलेश लोढ़ा है, जो कॉमेडियन होने के साथ ही अच्छे कवि और लेखक भी ही हैं। तारक मेहता शो से पहले भी वे कई और कॉमेडी शो कर चुके हैं। उन्हें अधिकतर कॉमेडी शोज करते हुए ही देखा गया है।
विज्ञापन
6 of 9
चंपकलाल गड़ा का असली नाम
- फोटो : Social media
शो में जेठालाल चंपकलाल गड़ा के पिता की भूमिका निभाने वाले चंपकलाल जयंतीलाल गड़ा का असली नाम अमित भट्ट है। इससे पहले वे एफआईआर नाम के सीरियल में दिखाई दिए थे जो 2006 से 2015 तक प्रसारित हुआ।
विज्ञापन
7 of 9
गोली हाथी का असली नाम
- फोटो : Social media
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोली हाथी का किरदार निभाने वाले युवा कलाकार का असली नाम कुश शाह है। ये भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैंं।
8 of 9
अंजली मेहता का असली नाम
- फोटो : Social media
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में किरदार निभाने वाली अंजली मेहता का असली नाम नेहा मेहता है। गुजरात की रहने वाली नेहा ने इससे पहले भी कई कॉमेडी शोज किए हैं।