दिलीप जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप जोशी, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से शुरुआत से जुड़े हुए हैं। अभिनेता ने यूं तो बॉलीवुड में भी कभी नौकर का रोल अदा किया तो कभी सलमान के साले बनकर नजर आए। लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसके वह हकदार थे। अभिनेता को ‘जेठालाल’ बनकर वह मुकाम मिला, जिसके वह हकदार थे। इस रोल को निभाकर दिलीप जोशी टीवी के सबसे पसंदीदा एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए। आज किसी भी दर्शकों को उनके बिना यह शो अधूरा लगता है।