फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तारक मेहता..' में 'दयाबेन' की छुट्टी होते ही मेकर्स का बड़ा फैसला, इन 3 एक्ट्रेस के नाम पर चर्चा

Fri, 12 Apr 2019 09:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani - फोटो : social media
सब टीवी के पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में फैंस दिशा वकानी के वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरें हैं कि प्रोड्यूसर्स ने दिशा वकानी के किरदार के लिए तलाश शुरू कर दी है। मेकर्स चाहते हैं कि दयाबेन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस हूबहू दिशा वकानी जैसी हों जिससे दर्शकों को उनकी कमी महसूस ना हो। 
विज्ञापन

2 of 5
Disha Vakani - फोटो : social media
पहले ऐसी भी खबरें आई थीं कि दयाबेन का किरदार किसी नई एक्ट्रेस को दिया जाएगा लेकिन अब जो ताजा जानकारी आई है उसके मुताबिक, मेकर्स कोई रिस्क नहीं उठाना चाहते हैं। शो में एक ऐसी एक्ट्रेस को लाया जा रहा है जिसने पहले से ही अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच धाक जमाई है।
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa Shinde - फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दयाबेन का किरदार निभाने के लिए जिस नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा है वो हैं अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे। शिल्पा ने बिग बॉस के बाद खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब देखना होगा कि अगर शिल्पा को दयाबेन का किरदार मिलता है तो वो दर्शकों के दिल में कितनी जगह बना पाती हैं।

4 of 5
Sugandha Mishra - फोटो : social media
मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा भी मेकर्स की लिस्ट में शामिल हैं। सुगंधा एक अच्छी मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं ऐसे में दयाबेन की आवाज में बोलना उनके लिए आसान होगा। इससे पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने मीडिया से बात करते हुए दिशा वकानी को लेकर बड़ा एलान किया था। असित मोदी ने कहा- 'दिशा अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। उनकी जगह नए चेहरे की तलाश की जा रही है। दयाबेन के चेहरे के लिए तीन चेहरों का चुनाव किया है। उन्हीं में से एक दयाबेन के रूप में शो में दिखाई देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sumona
इस लिस्ट में जो तीसरा नाम है वो हैं सुमोना चक्रवर्ती। कपिल के शो से घर-घर में लोकप्रिय हुईं सुमोना को इस किरदार के लिए परफेक्ट माना जा रहा है। देखना होगा कि वो इस किरदार को प्राथमिकता देती हैं या नहीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें