फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: ‘तारक मेहता...’ में हो रही है दयाबेन की एंट्री, दिशा वकानी संग मेकर्स की शुरू हुई बातचीत!

Fri, 30 Sep 2022 12:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का पॉपुलर सीरियल है, जो वर्षों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है। इस सीरियल में कई सितारे एक साथ नजर आते हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब प्यार मिलता है। लेकिन इस सीरियल के दर्शक अपनी दयाबेन यानी अभिनेत्री दिशा वकानी का इंतजार कर रहे हैं। दिशा तीन साल पहले ब्रेक पर गई थीं, जिसके बाद उन्होंने शो में वापसी नहीं की। लेकिन अब एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया है कि शो के मेकर्स दर्शकों को नवरात्रि गिफ्ट देते हुए दिशा वकानी को शो में ला सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
दिशा वकानी, असित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स दिशा वकानी को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दिशा से संपर्क भी किया है और शो की टीम चाहती है कि वे किसी भी कीमत पर दिशा की सीरियल में एंट्री करवा दें। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि अगर अब दिशा सीरियल में एंट्री नहीं करती हैं तो उनकी जगह पर किसी और अभिनेत्री को लाना ही पड़ेगा। मेकर्स का प्लान है कि वे अक्तूबर या नवंबर की शुरुआत में दयाबेन की शो में एंट्री करवा दें।

यह भी पढ़ें:- TMKOC: साड़ी छोड़ बोल्ड अंदाज में डांस करती दिखीं ‘दयाबेन’, फैंस बोले- अब टप्पू के पापा बबीता जी को भूल जाएंगे
 
विज्ञापन

3 of 4
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
तीन साल पहले दिशा ने क्यों लिया ब्रेक?
दिशा वकानी तीन साल पहले मैटरनिटी लीव पर गई थीं। उस दौरान दावा किया जा रहा था कि अभिनेत्री बच्चे को जन्म देने के बाद फिर से शो में एंट्री मारेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिशा दूसरी बार मां बन चुकी हैं। दिशा के दूसरा बच्चा होने के बाद असित मोदी ने इंटरव्यू में कहा था कि दयाबेन के रोल के लिए वह नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, अब सामने आई इस मीडिया रिपोर्ट ने फैंस को खुश कर दिया है और अगर दिशा वकानी सच में शो में एंट्री ले लेती हैं, तो यह मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी गुड न्यूज होगी।

यह भी पढ़ें:- TMKOC: बैक टू बैक सितारों के शो छोड़ने पर एक्शन मोड में आए असित मोदी, स्टारकास्ट से कराया ये काम
 
विज्ञापन

4 of 4
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
इन अभिनेत्रियों का सामने आ चुका है नाम
बीते दिनों कई ऐसी अभिनेत्रियों के नाम सामने आए थे, जिनके लिए कहा जा रहा था कि मेकर्स ने इनसे 'दयाबेन' के किरदार के लिए संपर्क किया है। इस लिस्ट में काजल पिसल, ऐश्वर्या सखुजा और राखी विजन के नाम शामिल हैं। हालांकि, सभी मीडिया रिपोर्ट्स अफवाह साबित हुईं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें