नेहा मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, नेहा मेहता ने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया था कि उनकी छह महीने की फीस नहीं दी गई है। उन्होंने कई बार शो के मेकर्स को कॉल कर बकाया फीस देने की बात की. लेकिन अभी तक उन्हें फीस नहीं मिली है। वहीं, अब शो के मेकर्स ने उनके इस आरोप को खारिज करने के साथ ही उन्हें झूठा बताया है। दावा किया गया है कि प्रोडक्शन हाउस ने नेहा ने बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अभी तक अपनी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं।