फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: साड़ी छोड़ बोल्ड अंदाज में डांस करती दिखीं ‘दयाबेन’, फैंस बोले- अब टप्पू के पापा बबीता जी को भूल जाएंगे

Tue, 30 Aug 2022 08:17 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिशा वकानी उर्फ दयाबेन और जेठालाल - फोटो : सोशल मीडिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं। कई किरदार ऐसे भी हैं, जो अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आज भी उन्हें दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलता है। इनमें से एक हैं, दयाबेन का किरदार निभाने वाले दिखा वकानी। दिशा अब शो में नजर नहीं आती लेकिन अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। अब दयाबेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप के होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
दयाबेन के किरदार में हमेशा साड़ी में नजर आने वाली दिशा वकानी के सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो को देख फैंस हैरान रह गए हैं। हमेशा संस्कारी दिखने वाली दयाबेन इस वीडियो में एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। शिमरी बिकिनी टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहने हुए दिशा अपने बोल्ड मूव्स दिखा रही हैं। ट्रेडिशनल अवतार में दिखने वाले दयाबेन के इस बोल्ड लुक को देख सभी दंग रह गए हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह दिशा वकानी का पुराना वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
विज्ञापन

3 of 4
दिशा वकानी (दयाबेन) - फोटो : सोशल मीडिया
दयाबेन उर्फ दिशा वकानी के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके लुक को पसंद कर रहा है, तो कोई दयाबेन के किरदार से जोड़कर उन्हें ट्रोल कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'दया रॉक्स जेठालाल शॉक्ड', तो दूसरे ने लिखा, 'ये देखकर टप्पू के पापा बबीता जी को भूल जाएंगे।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'संस्कार नाम की चीज नहीं है', दूसरे ने लिखा, 'इस वीडियो ने संस्कार के बारे में मेरी राय बदल दी।'

विज्ञापन

4 of 4
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिशा वकानी 2017 में अपनी प्रेग्नेंसी के बाद शो से मैटरनिटी लीव लेकर गई थीं। इस साल वह दूसरे बच्चे की भी मां बन गई हैं और शो में उनका वापस लौटने का कोई इरादा नहीं है। शो के मेकर्स भी नई दयाबेन की तलाश में जुटे हुए हैं। जल्द ही लोगों को नई दयाबेन दिखाई दे सकती हैं। ऐसे में फैंस को भी नई दयाबेन का इंतजार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें