फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या डॉ हाथी को पहले से हो गया था अपनी मौत का आभास, आखिरी ट्वीट ने खोल दिया ये राज

Tue, 10 Jul 2018 10:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dr hathi
टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया । कवि कुमार बेहद जिंदादिल इंसान थे और उन्हें खाने का बहुत शौक था । 
विज्ञापन

2 of 6
dr hathi
डॉ हाथी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में गम का माहौल है । वहीं 'तारक मेहता...' की शूटिंग भी रोक दी गई है । इसी बीच डॉक्टर हाथी का आखिरी ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । जो उन्होंने करीब 2 साल पहले किया था ।
विज्ञापन

3 of 6
dr hathi
उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'किसी ने कहा है, कल हो ना हो, मैं कहता हूं, पल हो ना हो, हर लम्हा जियो ।' उनके इस ट्वीट से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो हर पल को जीना चाहते थे । 



 

4 of 6
DR HATHI
कुछ समय पहले ही उन्होंने सर्जरी करवाकर 80 किलो वजन कम किया था । इससे उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी । डॉ हाथी में बचपन से ही एक्टिंग का कीड़ा था । एक्टर के लिए वो अपने घर बिहार से भागकर मुंबई आ गए थे । कुछ समय तक पैसे ना होने की वजह से उन्हें मुंबई की सड़कों पर रातें बितानी पड़ीं । 



 
विज्ञापन

5 of 6
DR HATHI
एक्टिंग के अलावा डॉ हाथी को कविताएं लिखने का भी शौक था । डॉ हाथी को साल 2000 में फिल्म 'मेला' में भी देखा गया था । वहीं 'तारक मेहता...' से वो पिछले 10 साल से जुड़े थे । डॉ हाथी के निधन से उनके फैंस में मायूसी छा गई है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dr hathi
डॉ हाथी के निधन पर उनकी को-स्टार दिशा वकानी यानी दयाबेन ने कहा, 'मैं इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हूं कि वो अब हमारे बीच नहीं रहे हैं । वो बहुत अच्छे इंसान थे । उन्हें खाना और खिलाना काफी पसंद था । मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान वे खासतौर पर मेरे लिए गुलाब जामुन लाते थे ।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें