फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तारक मेहता’ की इन अभिनेत्रियों का असल जिंदगी में लुक है बिल्कुल अलग, देखकर पहचानना होगा मुश्किल

Tue, 01 Dec 2020 09:00 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी का लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में तीन हजार एपिसोड पूरे किए। 12 सालों से शो को लगातार दर्शकों का प्यार मिलता आ रहा है। सीरियल के हर किरदार का अपना प्रशंसक वर्ग है। गोकुलधाम सोसाइटी में रह रहीं महिला किरदारों को हमेशा दर्शक प्यार करते रहे हैं। दयाबेन, अंजली, माधवी, कोमल, रोशन और बबिता जी की जोड़ी देखते ही बनती है। पर्दे पर इन किरदारों को निभा रहीं अभिनेत्रियां असल जिंदगी में कैसी हैं ये उनके प्रशंसक जरूर जानना चाहेंगे। तो चलिए इसी कड़ी में दिखाते हैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्रियों की असल जिंदगी की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
दिशा वकानी - फोटो : Instagram/dishavakanioffcal
दिशा वकानी (दया बेन)
दयाबेन का किरदार कर मशहूर हुईं दिशा वकानी लंबे समय से शो में नहीं हैं। साल 2017 में प्रेग्नेंसी के चलते दिशा ने शो छोड़ दिया था। उसके बाद कई बार ऐसी खबरें आईं कि वे शो में वापस लौटने वाली हैं लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि शो में दयाबेन का जिक्र होता रहता है। इस वजह से माना जा रहा है कि आने वाले समय में दिशा शो में वापसी कर सकती हैं। बहरहाल तारक मेहता में दिशा हमेशा साड़ी पहने दिखती हैं लेकिन मॉडर्न लुक में उनके प्रशंसकों ने उन्हें कम ही देखा होगा।
विज्ञापन

3 of 7
सुनैना फौजदार - फोटो : instagram/sunayanaf
सुनैना फौजदार (अंजली मेहता)
सुनैना फौजदार सीरियल में मिसेज तारक मेहता यानी अंजली मेहता का किरदार कर रही हैं। इससे पहले यह किरदार अभिनेत्री नेहा मेहता कर रही थीं लेकिन लॉकडाउन के बाद उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू नहीं की। बहरहाल शो में हमेशा सलवार सूट पहने नजर आने वालीं सुनैना फौजदार निजी जिंदगी में बेहद मॉडर्न हैं। उनकी यह तस्वीरें देखकर आप भी यकीन करेंगे।

4 of 7
मुनमुन दत्ता - फोटो : instagram/mmoonstar
मुनमुन दत्ता (बबीता जी)
मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी स्क्रीन पर भी ग्लैमरस लुक में हैं और असल जिंदगी में भी उनका बोल्ड लुक देखने को मिलता है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई मुनमुन दत्ता की तस्वीरें उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि वह परफेक्ट फैशनिस्ता हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। 
विज्ञापन

5 of 7
अंबिका रंजनकर - फोटो : instagram/hasmukhi
अंबिका रंजनकर (कोमल हाथी)
शो में कोमल हाथी का किरदार अंबिका रंजनकर निभाती हैं। उनके अभिनय को बहुत पसंद किया जाता है। अंबिका अपने किरदार में बिल्कुल परफेक्ट लगती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर उनके मॉडर्न लुक की कई तस्वीरें हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : instagram/jennifer_mistry_bansiwal
जेनिफर मिस्त्री (रोशन)
मिसेज सोढ़ी उर्फ रोशन का किरदार अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री निभाती हैं। जेनिफर का ये ग्लैमरस अंदाज शो में तो देखने को नहीं मिलता लेकिन वे अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनालिका जोशी - फोटो : instagram/sonalikajoshi
सोनालिका जोशी (माधवी भिड़े)
तारक मेहता में माधवी भिड़े का किरदार अभिनेत्री सोनालिका जोशी निभा रही हैं। सीरियल में सोनालिका हमेशा साड़ी पहने हुए दिखती हैं। रियल लाइफ में वे काफी स्टाइलिश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें