सब टीवी का शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' घर घर में लोकप्रिय है। ये शो कई सालों से लगातार टेलीकास्ट हो रहा लेकिन दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। अब भी ये शो टीआरपी में अपनी जगह बना लेता है। हालांकि इस शो में कई बदलाव आए हैं। इस शो से कई एक्टर और एक्ट्रेस रिप्लेस किए गए तो नए चेहरों ने फिर से अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बना ली। ली। तारक मेहता एक फैमिली कॉमेडी शो है, जिसमें बड़ो से लेकर बच्चे तक मुख्य भूमिका निभाते नजर आते हैं। शो में जेठालाल के बेटे टप्पू को हर कोई जानता है। खबर है कि अब वो इस शो से अलविदा कहने वाले हैं।