फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ हाथी की बॉडी देख फूट-फूटकर रो पड़े माता-पिता, अंतिम दर्शन को पहुंची 'तारक मेहता' की पूरी कास्ट

Tue, 10 Jul 2018 08:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डॉ हाथी
टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉ हाथी यानी कवि कुमार आजाद का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। डॉ हाथी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए घर लाया जा चुका है। संस्कार 11.30 बजे होना था ।
विज्ञापन

2 of 5
डॉ हाथी
मुंबई में हो रही तेज बारिश के चलते अंतिम संस्कार में थोड़ी देरी हो रही है । डॉ हाथी के पार्थिव शरीर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । एक तस्वीर में बॉडी को एंबुलेंस से निकाला जा रहा है । ताकि फैंस उनके अंतिम दर्शन कर सकें । 
विज्ञापन

3 of 5
डॉ हाथी
डॉ हाथी के पैरेंट्स भी मुंबई पहुंच चुके हैं । डॉ हाथी ने 37 साल की कम उम्र में शरीर छोड़ दिया । अपने जवान बेटे की बॉडी देख पिता उससे चिपककर रो पड़े । फ्यूनरल के लिए शो की पूरी टीम उनके घर पर पहुंच चुकी है ।

4 of 5
डॉ हाथी
बता दें कि डॉ हाथी का वजन कभी 254 किलो हुआ करता था । इससे उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती थी । साल 2010 में उन्होंने सर्जरी करवाकर 80 किलो वजन कम करवाया था । इस समय उनका वजन 170 किलो हो गया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ हाथी
डॉ हाथी ने निधन के दो दिन पहले ही शो का एक सीक्वेंस शूट किया था । शो के प्रोड्यूससर असित ने कहा, 'आजाद बहुत पॉजिटिव थे । तबीयत ठीक ना होने के बावजूद वो काम करते थे । उन्हें शराब पीने की आदत थी और वो सेट से बाहर जाकर ड्रिंक करते थे ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें