टीवी के सबसे लोकप्रिय शोज् में शुमार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज घर-घर में पॉपुलर हो चुका है और साथ ही इस शो के किरदार भी। इस शो ने कई ऐसे स्टार्स को पहचान और शोहरत बख्शी है जो दशकों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा थे लेकिन स्टारडम कोसों दूर था।
ऐसे ही एक एक्टर हैं घनश्याम नायक यानि 'तारक मेहता' के नट्टू काका।
पढ़ें - साउथ के सबसे अमीर एक्टरों में से एक हैं रवि तेजा, ऐसा है इनका लाइफस्टाइल
विज्ञापन
2 of 8
घनश्याम नायक 'नट्टू काका'
घनश्याम नायक आज भले ही लोगों के बीच नट्टू काका के नाम से मशहूर है, लेकिन अपने पांच दशक से भी लंबे करियर में उन्होंने दर्जनों किरदार निभाए। कई फिल्मों में भी उन्होंने काम किया जिनमें 'बेटा', 'लाडला', 'क्रांतिवीर', 'बरसात', 'घातक', 'चाइना गेट', 'हम दिल दे चुके सनम', 'लज्जा', 'तेरे नाम', 'खाकी' और 'चोरी चोरी' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
पढ़ें - 'कृष्णा' बनकर पॉपुलर हुआ था ये एक्टर, ग्लैमर की दुनिया से दूर आज कर रहा ऐसा काम गर्व करेंगे आप
विज्ञापन
3 of 8
घनश्याम नायक 'नट्टू काका'
घनश्याम नायक ने सलमान खान से लेकर श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, काजोल और अमिताभ बच्चन जैसे टॉप स्टार्स के साथ काम किया, लेकिन शोहरत की ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाए।
पढ़ें - चार शादियों के बावजूद अकेली रह गई थी ये हीरोइन, आखिरी वक्त में बेटे ने अकेले ही निकाला था जनाजा
4 of 8
घनश्याम नायक 'नट्टू काका'
हालांकि उनके पास काम की कोई कमी नहीं थी, लेकिन छोटे-मोटे रोल करके ही घनश्याम नायक को गुजारा करना पड़ा। घनश्याम नायक ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1960 में आई फिल्म 'मासूम' से की।
विज्ञापन
5 of 8
घनश्याम नायक 'नट्टू काका'
अपने 57 साल के करियर में घनश्याम नायक यानि नट्टू काका ने करीब 200 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया, 350 हिंदी सीरियल किए, यहां तक कि 100 गुजराती नाटकों में भी घनश्याम नायक ने अपना जलवा दिखाया।
विज्ञापन
6 of 8
घनश्याम नायक 'नट्टू काका'
शायद लोग नहीं जानते कि घनश्याम नायक एक बेहतरीन सिंगर भी हैं और कई फिल्मों में गा भी चुके हैं। जब घनश्याम नायक थियेटर में काम करते थे तो उन्हें रोजाना 11 रुपए बतौर फीस मिलते थे लेकिन आज उनकी कमाई लाखों में है।
विज्ञापन
7 of 8
घनश्याम नायक 'नट्टू काका'
हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब घनश्याम नायक को पैसों के लिए दूसरों पर आश्रित होना पड़ता था। ये बात तब की है जब घनश्याम नायक थियेटर में काम करते थे।
उस वक्त उन्हें घंटो काम करने के बाद भी 3 रुपए ही मिलते थे। 60 और 70 के दशक में जब घनश्याम फिल्मों में थे तो उन्हें तीन दिन के शूट के महज 90 रुपए मिलते थे। इसका खुलासा उन्होंने सालों पहले दिए एक इंटरव्यू में भी किया था।