सीरियल स्वरागिनी की स्वरा से फेमस हुई एक्ट्रेस हैली शाह का एक ऐसा लुक सामने आया है जिसे देखने के बाद आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि वह सच में हैली शाह हैं या फिर कोई और। जीहां अनुष्का शर्मा के लुक के बाद अब हैली का इस तरह का अवतार सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 4
helly shah
हाल ही में सेट से हैली शाह की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में हैली को पहचानना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन दिख रहा है। दरअसल हैली का यह लुक गरीब लड़की के लिए था लेकिन चेहरे पर गरीबी दिखाने के चक्कर में मेकअप इतना ज्यादा हो गया कि लुक पूरी तरह बदल गया। आप खुद ही देख सकते हैं कि हैली गरीब कम और डरावनी ज्यादा लग रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
helly shah
इंटरनेट पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में हैली का लुक बहुत खतरनाक दिखाई दे रहा है। तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है मानों हैली को किसी तरह का स्किन इन्फेक्शन हो गया हो। हालांकि गरीब लड़की का परफेक्ट लुक देने के लिए सबसे ज्यादा काम उनके मेकअप पर किया गया है और ये काम इतना ज्यादा हो गया है कि हैली खतरनाक लग रही हैं।
हालांकि हेली शाह के लुक की बात करें तो फिलहाल ये साफ नहीं है कि उन्होंने किस शो के लिए ये लुक अपनाया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द इस बात का खुलासा भी हो ही जाएगा।