अपने आप को महान संत कहने वाले विनोदानंद झा उर्फ स्वामी सदाचारी साई बाबा ओमजी महाराज को बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया है। उनके खिलाफ नई दिल्ली के साकेत कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
Bigg Boss : स्वामी जी हुए घर से बाहर, साइकिल चोरी के आरोप में पहुंच गए कोर्ट
2 of 5
आपको बता दें कि इस संबंध में कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस बिग बॉस के घर स्वामी जी को पकड़ने पहुंची थी। लेकिन तब उन्होंने घर से बाहर निकलने से इनकार कर दिया था। इस पर पुलिस ने कुछ दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर ले लिए थे और वापस चली गई थी।
विज्ञापन
Bigg Boss : स्वामी जी हुए घर से बाहर, साइकिल चोरी के आरोप में पहुंच गए कोर्ट
3 of 5
ओमजी के छोटे भाई प्रमोद झा ने 2008 में उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि उन्होंने दिल्ली की लोधी कॉलोनी स्थित प्रमोद की दुकान का ताला तोड़कर 11 साइकिलों समेत कई महंगे स्पेयर पार्ट्स और कागजात चुराए हैं।
Bigg Boss : स्वामी जी हुए घर से बाहर, साइकिल चोरी के आरोप में पहुंच गए कोर्ट
4 of 5
प्रमोद के मुताबिक उनके बेटे ने ओमजी को दुकान का ताला तोड़ते और चोरी करते खुद देखा था। पुलिस ने ओमजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी।