फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी से सुशील कुमार ने जीते थे 5 करोड़ रुपए, जानें अब किस हाल में जी रहे

Thu, 26 Oct 2017 08:17 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
kbc
केबीसी सीजन 9 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो को अभी तक सिर्फ एक करोड़पति मिली है। जिनका नाम अनामिका मजूमदार है। अनामिका से पहले के सीजन में केबीसी को कई करोड़पति मिले हैं। आज हम आपको उन्हीं में से एक करोड़पति के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
kbc
केबीसी से रातोंरात करोड़पति बनने वाले इस कंटेस्टेंट का नाम सुशील कुमार है। सुशील ने अपने ज्ञान से केबीसी में 5 करोड़ रुपए जीते थे। सुशील बिहार के मोतिहारी जिला के रहने वाले हैं। सुशील इतनी बड़ी धनराशि जीतने के बाद काफी मशहूर हो गए थे।

पढ़ें- साथ सोने वाली बात पर सदमे में एक्ट्रेस, कहा- 'इस हद तक गिर जाएंगे नवाज, सोचा ना था'
विज्ञापन

3 of 7
kbc
यहां तक उन्हें  रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी देखा गया था। जिसमें उन्होंने ठुमके लगाए थे। आज लोग उन्हें भूल चुके हैं। कुछ समय पहले सुशील ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो एक प्रोडक्शन कंपनी के लिए स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। 

पढ़ें- चुंबन से चर्चा में आईं थीं मल्लिका, फिल्में छोड़ संभाल रहीं ब्वॉयफ्रेंड की अरबों की संपत्ति

4 of 7
kbc
धन राशि जीतने के बाद सुशील महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार सुरक्षा कानून यानि मनरेगा के ब्रांड एंबेसडर भी बनाए गए। 5 करोड़ रुपए जीतने से पहले सुशील मनरेगा योजना चलाने वाले विभाग में काम करते थे। लेकिन आज सुशील गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
kbc
सुशील कुमार ने बताया था कि टैक्स कटने के बाद उनको तीन करोड़ 60 लाख रुपए मिले थे। इसमें कुछ पैसों से उन्होंने एक बिजनेस शुरू किया। साथ ही अपना पुश्तैनी घर भी बनवाया। सुशील की मानें तो अब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं बचे हैं। लेकिन पूरी तरह कंगाल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
kbc
दरअसल, सुशील के पास एक जर्नलिस्ट का फोन गया था। वो सुशील का इंटरव्यू लेना चाहता था। तब सुशील ने जर्नलिस्ट से बात करने से मना कर दिया। साथ ही मजाक में कह दिया कि सारे पैसे खत्म हो गए हैं। बस इतने में ही मीडिया को मसाला मिल गया और उन्होंने सुशील को कंगाल घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kbc
बता दें कि सुशील ने जीते हुए पैसों से अपने भाइयो के बिजनेस में मदद की। साथ ही अपनी मां के नाम मोतिहारी में एक प्लॉट और खेती करने के लिए जमीन भी खरीदी। इसके अलावा बची हुई राशि से वो एक लाइब्रेरी भी शुरू करना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें