फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के मुद्दे पर भिड़े बिग बॉस के ये दोनों कंटेस्टेंट, सिद्धार्थ ने विकास गुप्ता की निजी जिंदगी पर की टिप्पणी

Fri, 11 Sep 2020 05:59 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विकास गुप्ता, रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ भारद्वाज - फोटो : पीटीआई और सितारों के इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बीते दिनों ड्रग्स का एंगल निकलकर सामने आया था। इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कई लोगों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया। रिया की गिरफ्तारी के बाद कई फिल्मी सितारों ने प्रतिक्रिया दी। कुछ सितारे ऐसे हैं जो खुलकर रिया चक्रवर्ती के समर्थन में खड़े हैं, तो वहीं कुछ लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच रिया चक्रवर्ती के पक्ष-विपक्ष को लेकर बिग बॉस के दो पूर्व कंटेस्टेंट आपस में भिड़ गए हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
विकास गुप्ता - फोटो : voot
बिग बॉस के यह दोनों कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और सिद्धार्थ भारद्वाज हैं। विकास गुप्ता जहां सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का समर्थन कर रहे तो वहीं सिद्धार्थ भारद्वाज अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के समर्थन में अपनी आवाज उठा रहे हैं। विकास गुप्ता ने हाल ही में अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति की पोस्ट के कुछ स्क्रीनशॉट्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। सुचित्रा कृष्णमूर्ति के यह पोस्ट रिया चक्रवर्ती के समर्थन में थे। 
विज्ञापन

3 of 7
विकास गुप्ता - फोटो : file photo
सुचित्रा कृष्णमूर्ति की पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स को साझा करते हुए विकास गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वीड (चरस) को बबलगम की तरह सामान्य बनाया जा रहा है जो, वह बिल्कुल भी नहीं है। फर्जी नारीवाद का झंडा बुलंद करने वालों दोहरा रवैया उनका ही सच दिखाता है। सीबीआई ने अभी यह नहीं बताया है कि सुशांत के साथ क्या हुआ था। तब तक सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने पितृसत्तात्मकता और रिया चक्रवर्ती पर वाजिब बातें लिखी हैं, यहां पढ़िए:' विकास गुप्ता के इस ट्वीट पर सिद्धार्थ भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 
 

4 of 7
सिद्धार्थ भारद्वाज - फोटो : instagram: theaslisidharth
सिद्धार्थ भारद्वाज ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आप ऐसी कितनी पार्टियों में गए हैं जहां लोग सामान्य तौर पर कोक (कोकीन) ले रहे हैं? क्या आप वहां से बाहर निकल गए थे? क्या आपने वहां पुलिस को बुलाया था? चलिए वहां तक न ही पहुंचे तो बेहतर है। आप जानते हो कि आप यहां क्या बेचने की कोशिश कर रहे हो और दूसरी ओर किसी की पूरी जिंदगी दाव पर लगी है।' सिद्धार्थ भारद्वाज के इस ट्वीट पर विकास गुप्ता चुप नहीं बैठे। उन्होंने भी सिद्धार्थ के ट्वीट का बेबाकी से जवाब दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 7
विकास गुप्ता - फोटो : file photo
विकास गुप्ता ने सिद्धार्थ भारद्वाज को जवाब देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'सच में मैं कभी भी ऐसी किसी पार्टी में नहीं गया जहां लोग कोक ले रहे हों और अगर ऐसा हो तो सिड मुझे भी इस बारे में बताना क्योंकि वह मेरी शख्सियत के बारे में जानते हैं। उन्हें लगता होगा कि कहीं मैं उनकी पार्टी न खराब कर दूं। इसीलिए वह लोग मुझे पार्टियों में नहीं बुलाते। शायद यही वजह है कि तुम और मैं भी कभी साथ में हैंगआउट नहीं कर पाए।' विकास की इस बात पर सिद्धार्थ भारद्वाज ने उनकी जिदंगी के एक किस्सा का जिक्र कर दिया।
 
विज्ञापन

6 of 7
Siddharth Bhardwaj - फोटो : file photo
सिद्धार्थ भारद्वाज ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'हम कभी इसलिए हैंगआउट नहीं करते क्योंकि मैरियट स्पा में आपके साथ हैंगआउट करना न तो कभी मेरा विचार था और न ही जरूरत। हां, लेकिन कुछ लोग हैं जिनके साथ आपने हैंगआउट किया और वह शायद अब कबूल भी कर लें। किसी की मौत और लड़कियों की जिंदगी पर पब्लिसिटी बटोरने के बजाए और भी रास्ते हैं, जिनके जरिए पब्लिसिटी हासिल की जा सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विकास गुप्ता - फोटो : file photo
विकास गुप्ता ने सिद्धार्थ भारद्वाज के इस ट्वीट के जवाब में लिखा, 'जब आपके जैसे लोगों के पास मेरे खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं होता है तो तुम मेरी निजी जिंदगी पर हमले करने लग जाते हो। आपको क्या लगता है कि आप मुझे शर्मिंदगी महसूस करवाकर चुप करा सकते हो? मेरी सेक्सुअलिटी के लिए चुप करा सकते हो? बेवकूफ मैं आपके दोस्तों की तरह नहीं हूं। जो आपका गैंग है जो मुझे धमकाने की कोशिश कर रहा है। डर गया मैं।' सोशल मीडिया पर अब विकास गुप्ता और सिद्धार्थ भारद्वाज की ट्विटर पर हुई यह बयानबाजी वायरल हो रही है। इन दोनों के फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 



पढ़ें: अपने ऑफिस को दोबारा नहीं बनवा पाएंगी कंगना रणौत, कहा- 'मेरे पास पैसे नहीं हैं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें