आमिर खान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने के तुरंत बाद टीवी अभिनेता सुशांत सिंह ने भी ट्विटर से ब्रेक लेने का एलान किया था। सुशांत सिंह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं और कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते आए हैं। किसान आंदोलन को भी उन्होंने समर्थन दिया और कई ट्वीट किए। थोड़े समय के ब्रेक के बाद अब वह फिर से ट्विटर पर वापस लौट आए हैं।