फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की ये आठ दादियां हैं काफी मशहूर, एक्टिंग में दी अच्छे-अच्छों को मात

Fri, 31 Jul 2020 07:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सुरेखा सीकरी, फरीदा दादी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों और टीवी सीरियल्स में बहुत से ऐसे कलाकार होते हैं जो अपने अभिनय और किरदार की वजह से काफी सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसा ही एक किरदार टीवी सीरियल्स में दादी का होता है। कई बार दादी का किरदार बहुत से सीरियल्स में मुख्य होता है तो कभी-कभी सह कलाकार के तौर पर भी दिखाई देता है। वहीं टीवी की ऐसी कई दिग्गज अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने सीरियल्स में दादी का किरादर निभा कर छोटे पर्दे पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं, जिन्होंने टीवी सीरियल्स में दादी का किरदार निभाया। 
विज्ञापन

2 of 8
सुरेखा सीकरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुरेखा सीकरी
इनकी उम्र 75 साल है। इन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था। सुरेखा सीकरी ने छोटे पर्दे के चर्चित सीरियल बालिका वधू में 'दादी सा' का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को लंबे समय तक दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा सुरेखा सीकरी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी दादी की भूमिका निभा चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
हिमानी शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया
हिमानी शिवपुरी
यह छोटे और बड़े पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। हिमानी शिवपुरी ने कई फिल्मों में दादी से लेकर सास और मां तक का किरदार किया है। कई टीवी सीरियल्स में वह ऐसे किरदार कर चुकी हैं। वह 59 साल की हैं। हिमानी शिवपुरी इन दिनों वे हप्पू की उलटन पलटन में अम्मा सिंह का किरदार कर रही हैं। 

4 of 8
अमिता उद्गाता - फोटो : सोशल मीडिया
अमिता उद्गाता
यह अब इस दुनिया में नहीं रही हैं, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय से लंबे समय तक दादी और बुआ का किरदार कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अमिता उद्गाता ने टीवी सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञा में दादी का किरदार किया था। उनके इस किरदार को खूब पसंद किया था। उन्होंने कई फिल्मों में भी अभिनय किया था। 
विज्ञापन

5 of 8
सुधा शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुधा शिवपुरी
इन्हें आज भी टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बा के किरदार की वजह से जानी जाती है। उनके इस किरदार ने लंबे समय तक खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सुधा शिवपुरी अब इन दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उन्होंने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था।
विज्ञापन

6 of 8
फरीदा जलाल - फोटो : सोशल मीडिया
फरीदा जलाल
इन्हें किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। फरीदा जलाल ने लंबे समय तक फिल्मों में मां, दादी और सास का किरदार कर काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इन्होंने अम्माजी की गली, शरारत, सतरंगी ससुराल और बालिका वधू सहित कई टीवी सीरियल्स में दादी और मां का रोल किया था। 
विज्ञापन

7 of 8
रीता भादुड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
रीता भादुड़ी
यह भी बॉलीवुड भी मशहूर अभिनेत्री थीं। इन्होंने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। रीता भादुड़ी ने टीवी सीरियल्स साराभाई वर्सेज साराभाई, कुमकुम, वे मंजिल, संजीवनी, छोटी बहू और खिचड़ी में नानी, बुआ, मासी, बीजी, दादी, मां के कई किरदार किए थे। रीता भादुड़ी का निधन साल 2018 में हो गया था। 
विज्ञापन

8 of 8
फरीदा दादी - फोटो : सोशल मीडिया
फरीदा दादी
फरीदा टीवी सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में अपने किरदार से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। फरीदा दादी ने टीवी सीरियल तंत्र, उतरन, घर की लक्ष्मी बेटियां और लाडो 2 में अपने अलग- अलग किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो आया सामाने, सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बनाती आई नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें