फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surbhi Jyoti Wedding: सुरभि ज्योति ने मांग में सजाया सुमित सूरी के नाम का सिंदूर, शादी की तस्वीरें आईं सामने

Sun, 27 Oct 2024 09:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने अभिनेता मोहित सूरी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। वहीं, जोड़े के शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सुरभि ज्योति-मोहित सूरी - फोटो : इंस्टाग्राम
टेलीविजन स्टार सुरभि ज्योति और सुमित सूरी आज आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। जोड़े ने जिम कॉर्बेट के एक रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। कपल की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिस पर प्रशंसक दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। यह शादी एक अंतरंग समारोह थी जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। जोड़े ने इंस्टाग्राम पर डी-डे की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'शुभ विवाह। 27/10/2024।'
विज्ञापन

2 of 5
सुमित सूरी-सुरभि ज्योति - फोटो : इंस्टाग्राम

सुरभि-सुमित ने खास दिन पर चुना ये अटायर 

सुरभि ज्योति ने अपनी शादी के लिए सुर्ख लाल रंग का लहंगा चुना। अभिनेत्री ने हैवी नेकपीस, मांगटीका और चूड़ा के साथ अपने लुक को पूरा किया। शादी के जोड़े में सुरभि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, मोहित की बात करें तो उन्होंने अपने खास दिन के लिए सफेद रंग की शेरवानी चुनी। साथ ही उन्होंने इसे बेज रंग की पगड़ी के साथ पूरा किया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सुरभि ज्योति-सुमित सुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

शादी में मौजूद रहे ये टेलीविजन सितारे

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की शादी की साक्षी बनने के लिए आशा नेगी, ऋत्विक धनजानी, किश्वर मर्चेंट-सुयश राय, चिराग पासवान और विशाल सिंह सहित इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे वेन्यू पर मौजूद रहे। 

Surbhi Jyoti Pre Wedding: सुरभि पर चढ़ा हल्दी का रंग, समारोह में सुमित के साथ मस्ती करती दिखीं अभिनेत्री
 

4 of 5
सुरभि ज्योति-सुमित सूरी की हल्दी - फोटो : इंस्टाग्राम: @surbhijyoti

सुबह हल्दी सेरेमनी से साझा की थीं खूबसूरत तस्वीरें

इससे पहले आज सुबह, सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने अपने मस्ती भरे हल्दी समारोह से तस्वीरें साझा कीं। पीले रंग के अनारकली सूट में अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, सुमित ने पेस्टल रंग का कुर्ता पहना था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'येलो लव अफेयर।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरभि ज्योति-सुमित सूरी - फोटो : इंस्टाग्राम

म्यूजिक वीडियो ने बना दी जोड़ी

कथित तौर पर सुरभि और सुमित संगीत वीडियो 'हांजी-द मैरिज मंत्रा' के सेट पर पहली बार एक-दूसरे के करीब आए। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने वीडियो में एक विवाहित जोड़े की भूमिका निभाई, जो उनके वास्तविक जीवन के रोमांस को दर्शाता है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री स्पष्ट रूप से एक वास्तविक संबंध में तब्दील हो गई। यह जोड़ा अब शादी करके सात जन्मों के लिए एक हो गया है। 

Surbhi Jyoti Love Story: म्यूजिक वीडियो के सेट से शुरू हुआ प्यार का सफर, दिलचस्प है सुरभि-सुमीत की लवस्टोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें