फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मां की भूमिका में लौट रहीं सुप्रिया पिलगांवकर, सारी मुश्किलें दूर करेंगे 'मेरे साईं'

Mon, 22 Jan 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
supriya
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का 'मेरे सांई' एक बेहद प्रसिद्ध शो है और हर उम्र समूह के दर्शक इसे पसंद करते हैं। अबीर सूफी, तोरल रसपुत्रा और वैभव मांगले जैसे सभी कलाकारों की यथार्थ परफॉर्मेंस ने सभी जगह दर्शकों का दिल जीत लिया है। प्रसिद्ध एक्ट्रेस सुप्रिया पिलगांवकर भी अब बिल्कुल अलग अवतार में इस स्टार कास्ट में शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
supriya
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में एक प्यारी मां के रूप में अपनी परफॉर्मेंस से इस एक्ट्रेस ने बहुत अच्छी प्रति​क्रियाएं हासिल की थी। इस सीरियल में सुप्रिय मुसीबत में फंसी मां की भूमिका निभाएंगी जो अपनी जिंदगी में कठिनाइयों से जूझ रही है और सांई बाबा के सहयोग और शिक्षा से वह आश्वासन और खुशी खोजने में सक्षम होती है।
विज्ञापन

3 of 4
supriya
संपर्क किए जाने पर सुप्रिय पिलगांवकर ने इस खबर की पुष्टि की, 'हां, यह सच है। मैं 'मेरे सांई' पर एक बहुत अलग किरदार निभा रही हूं, ऐसा किरदार जो मैंने पहले कभी नहीं किया है। मुझे याद है कि जब 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' खत्म हो रहा था, तब मैंने जल्द ही सोनी पर आने वाले 'मेरे सांई' के बारे में घोषणा की थी। उस पल से, मैं इस शो का हिस्सा बनना चाहती थी।' 
विज्ञापन

4 of 4
supriya
सुप्रिय पिलगांवकर ने कहा, 'मैंने टेलीविजन पर इस शो का नियमित रूप से अनुसरण किया है। यह बस एक इत्तेफाक था कि एक सामाजिक कार्यक्रम पर इस शो के निर्माण से मेरी मुलाकात हुई, जिसमें मैंने अपनी दिलचस्पी व्यक्त की और इस मौके के बारे में दूसरे ही दिन मुझे खुद ही कॉल आ गया जिसे मैंने सहर्ष स्वीकार किया।'​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें